Indian Railways Luggage Rules: लोग ट्रेन से यात्रा करना आरामदायक और सस्ता मानते हैं। इस वजह से देशभर में लाखों लोग रोजाना ट्रेन से सफर करते हैं। भारतीय रेलवे आए दिन लोगों की सुविधा के लिए बदलाव करता रहता है। इससे सफर करते समय लोग अक्सर भारी भरकम सामान भी साथ लेकर चलते हैं। इस बीच, क्या आपको पता है कि ट्रेन में सफर करते समय एक लिमिट तक ही सामान ले जाय जा सकता है। अगर यात्री इस लिमिट को क्रॉस करते हैं, भारी जुर्माना भी देना पड़ता है। जानें किस कोच में कितने किलो सामान के जा सकते हैं यात्री?
किस कोच में कितना वजन ले जा सकते हैं? (How much luggage is allowed in Indian Railways?)
भारतीय रेलवे के नियम के मुताबिक, एसी फर्स्ट क्लास में लोग 70 किलो और एसी 2 टियर में 50 किलो तक का सामान फ्री में ले जा सकते हैं। अगर बात करें स्लीपर क्लास की तो इसमें यात्री 40 किलो तक के सामान को और सेकंड क्लास में 35 किलो तक के सामान को ले जाया जा सकता है।
सामान के आकार की सीमा क्या है? (What is the size limit for luggage on a train?)
रेलवे के अनुसार, ट्रंक, सूटकेस और बक्से जिनका बाहरी मेजरमेंट 100 सेमी × 60 सेमी × 25 सेमी (लंबाई × चौड़ाई × ऊंचाई) हो, उसे सामान के तौर पर यात्री बोगी में ले जा सकते हैं। अगर मेजरमेंट तय लिमिट से ज्यादा है तो ऐसे सामन को बुक या ब्रेक वैन में ले जाना चाहिए। यात्री डिब्बों में नहीं।
ट्रेन में क्या-क्या नहीं ले जा सकते? (Which things are not allowed in train?)
इसके अलावा अगर बात करें एसी-3 टायर, एसी चेयर कार बोगियों की तो इनमें ले जाने वाले ट्रंक या सूटकेस का मैक्सिमम साइज 55 सेमी × 45 सेमी × 22 5 सेमी होना चाहिए। यात्री कुछ चीजें ट्रेन में लेकर नहीं चल सकते जैसे पटाखे, तेजाब, गैस सिलेंडर, चमड़ा, ग्रीस, आदि। अगर कोई इन चीजों के साथ पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने शुरू कीं 16 एक्स्ट्रा समर स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और बाकी डिटेल्स
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग कराने वाले ध्यान दें, दिसंबर से बदल जाएंगे टिकट के PNR नंबर
11 hrs agoसोने-चांदी पर टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: खत्म हो सकती है GST छूट
13 hrs agoदेश की इकोनॉमी तो रॉकेट बनी, फिर शेयर बाजार के रिटर्न क्यों हैं सुस्त?जानें
13 hrs agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
15 hrs agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
17 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
18 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
18 hrs agoRBI MPC Meeting आज से शुरू, त्योहारों पर महंगी हो सकती है लोन EMI
19 hrs agoGST नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तार नहीं कर सकेंगे अफसर
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines