जब भी हम फ्लाइट से सफर करते हैं, तो सामान का वजन (Luggage Weight) तौलने को लेकर काफी सतर्क रहते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रेलवे में भी सामान ले जाने की एक तय सीमा होती है?
ज्यादातर लोग सोचते हैं कि अगर ट्रेन का कन्फर्म टिकट है, तो जितना मर्जी चाहे सामान साथ ले जा सकते हैं. अगर आप भी ऐसा सोचते हैं, तो सावधान हो जाइए! रेलवे के नियमों के मुताबिक, लिमिट से ज्यादा सामान ले जाने पर आपको 6 गुना तक जुर्माना भरना पड़ सकता है. आइए समझते हैं कि ट्रेन में कितना सामान ले जाना फ्री है और ज्यादा सामान होने पर क्या करना चाहिए.
किस क्लास में कितना सामान ले जाना है फ्री?
भारतीय रेलवे ने अलग-अलग कोच/क्लास के हिसाब से यात्रियों के लिए फ्री लगैज लिमिट तय की है.
- स्लीपर क्लास (Sleeper) और 3rd AC आप अपने साथ 40 किलो तक सामान मुफ्त ले जा सकते हैं.
- 2nd AC: इसमें फ्री लगैज की सीमा 50 किलो है.
- 1st AC: फर्स्ट एसी में सबसे ज्यादा 70 किलो तक सामान फ्री में ले जाने की छूट मिलती है.
ज्यादा सामान हो तो क्या करें?
अगर आपका सामान तय लिमिट से ज्यादा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. बस आपको सफर शुरू करने से पहले ये काम करना होगा.
ट्रेन पकड़ने से पहले स्टेशन के लगैज ऑफिस (Luggage Office) जाएं. वहां अपने एक्स्ट्रा सामान की बुकिंग कराएं और तय शुल्क (Fee) जमा कर दें. ऐसा करने से आप बिना किसी झंझट के अपना सामान ले जा सकेंगे. अगर आप बिना एडवांस बुकिंग के एक्स्ट्रा सामान के साथ पकड़े जाते हैं, तो रेलवे आपसे नॉर्मल रेट से 6 गुना ज्यादा तक जुर्माना वसूल सकता है.
समझदारी से करें पैकिंग
ट्रेन के सफर में भीड़-भाड़ होना आम बात है. अगर आप बच्चों या बुजुर्गों के साथ सफर कर रहे हैं, तो कम से कम सामान लेकर ही निकलें. अगर भारी या ज्यादा सामान भेजना बहुत जरूरी हो, तो उसे खुद साथ ले जाने के बजाय रेलवे की पार्सल सेवा (Parcel Service) का इस्तेमाल करना सबसे बेहतर विकल्प है.
संबंधित खबरें
'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
13 mins ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
2 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
2 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
3 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
4 hrs agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
18 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
18 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
20 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
22 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines