Railway New Rule: क्या कन्फर्म ट्रेन टिकट होने पर भी लग सकता है जुर्माना? जानिए भारतीय रेलवे का नया रूल

ट्रेन सफर के दौरान कितना सामान ले जाना फ्री है? जानिए स्लीपर, 2AC और 1AC की लगैज लिमिट और एक्स्ट्रा सामान पर लगने वाले जुर्माने के नियम.

indian railway (24)

कन्फर्म टिकट पर भी लग सकता है जुर्माना! जानिए भारतीय रेलवे का Luggage Limit Rule

जब भी हम फ्लाइट से सफर करते हैं, तो सामान का वजन (Luggage Weight) तौलने को लेकर काफी सतर्क रहते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रेलवे में भी सामान ले जाने की एक तय सीमा होती है?

विज्ञापन

ज्यादातर लोग सोचते हैं कि अगर ट्रेन का कन्फर्म टिकट है, तो जितना मर्जी चाहे सामान साथ ले जा सकते हैं. अगर आप भी ऐसा सोचते हैं, तो सावधान हो जाइए! रेलवे के नियमों के मुताबिक, लिमिट से ज्यादा सामान ले जाने पर आपको 6 गुना तक जुर्माना भरना पड़ सकता है. आइए समझते हैं कि ट्रेन में कितना सामान ले जाना फ्री है और ज्यादा सामान होने पर क्या करना चाहिए.

विज्ञापन

किस क्लास में कितना सामान ले जाना है फ्री?

भारतीय रेलवे ने अलग-अलग कोच/क्लास के हिसाब से यात्रियों के लिए फ्री लगैज लिमिट तय की है.

  • स्लीपर क्लास (Sleeper) और 3rd AC आप अपने साथ 40 किलो तक सामान मुफ्त ले जा सकते हैं.
  • 2nd AC: इसमें फ्री लगैज की सीमा 50 किलो है.
  • 1st AC: फर्स्ट एसी में सबसे ज्यादा 70 किलो तक सामान फ्री में ले जाने की छूट मिलती है.

ज्यादा सामान हो तो क्या करें?
अगर आपका सामान तय लिमिट से ज्यादा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. बस आपको सफर शुरू करने से पहले ये काम करना होगा.

विज्ञापन

ट्रेन पकड़ने से पहले स्टेशन के लगैज ऑफिस (Luggage Office) जाएं. वहां अपने एक्स्ट्रा सामान की बुकिंग कराएं और तय शुल्क (Fee) जमा कर दें. ऐसा करने से आप बिना किसी झंझट के अपना सामान ले जा सकेंगे. अगर आप बिना एडवांस बुकिंग के एक्स्ट्रा सामान के साथ पकड़े जाते हैं, तो रेलवे आपसे नॉर्मल रेट से 6 गुना ज्यादा तक जुर्माना वसूल सकता है.

समझदारी से करें पैकिंग
ट्रेन के सफर में भीड़-भाड़ होना आम बात है. अगर आप बच्चों या बुजुर्गों के साथ सफर कर रहे हैं, तो कम से कम सामान लेकर ही निकलें. अगर भारी या ज्यादा सामान भेजना बहुत जरूरी हो, तो उसे खुद साथ ले जाने के बजाय रेलवे की पार्सल सेवा (Parcel Service) का इस्तेमाल करना सबसे बेहतर विकल्प है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ