Indian Railways Latest Update: भारतीय रेलवे आए दिन यात्रियों की सुविधा के लिए बदलाव करता रहता है। कम कमाने वाले लोग भी एसी में बैठकर ट्रेवल कर पाएं इसलिए गरीब रथ ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया था। देशभर में रोजाना हजारों लोग गरीब रथ ट्रेन से सफर करते हैं। अब गरीब रथ ट्रेन का किराया बढ़ाए बिना सहूलियत देने का फैसला लिया गया है।एक बार में ज्यादा-से-ज्यादा लोग सफर कर पाएं, इसके लिए बोगियां बढ़ाई जा रही हैं। इसके साथ-साथ रंग को भी बदला जा रहा है।
किराया नहीं बढ़ाया
किराए की बात करें तो इसमें कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। आपको बता दें कि दिल्ली के आनंद विहार से कानपुर, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, पटना, मोकामा, किऊल, जमालपुर और सुल्तानगंज होते हुए भागलपुर तक जाने वाली 22406 और भागलपुर से आनंद विहार जाने वाली 22405 गरीब रथ एक्सप्रेस में एलएचबी कोच जोड़े जाएंगे। आनंद विहार से रवाना होने वाली ट्रेन में 10 अप्रैल से एलएचबी कोच की सर्विस शुरू की गई है। भागलपुर से रवाना होने वाली गरीब रथ में 11 अप्रैल से इस सेवा की शुरुआत की गई है।
किस-किस ट्रेन में जोड़े जा रहे एलएचबी डिब्बे?
आनंद विहार से मुजफ्फरपुर तक की 12212 और मुजफ्फरपुर से आनंद विहार आने वाली 12211 में एलएचबी डिब्बे जोड़े जा रहे हैं। इस ट्रेन में आनंद विहार से 10 अप्रैल से शुरू हो गई है जबकि मुजफ्फरपुर से 12 अप्रैल से यह सेवा शुरू हो जाएगी।
आनंद विहार-जयनगर गरीब रथ ट्रेन में 13 अप्रैल से एलएचबी कोच की यह सर्विस शुरू हो जाएगी। 12436 ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से कानपुर, इलाहाबाद, मुगलसराय या पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, पटना, मोकामा, बरौनी होते हुए जयनगर तक जाती है। जयनगर से आनंद विहार आने वाली 12435 गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में यह सेवा 15 अप्रैल से शुरू कर दी जाएगी।
आनंद विहार-गया गरीब रथ ट्रेन 22410 को 13 अप्रैल 2024 से एलएचबी कोच के साथ चलाया जाएगा। गया से आनंद विहार वाली 22409 गरीब रथ ट्रेन में 14 अप्रैल से एलएचबी कोच की सुविधा शुरू हो जाएगी।
बढ़ जाएंगी सीटें
गरीब रथ ट्रेनों में एलएचबी कोच जुड़ जाने से सीटें बढ़ जाएंगी। अब सभी गरीब रथ ट्रेनों में एसी स्लीपर इकोनॉमी के 20 डिब्बे और ट्रेन के आगे और पीछे एक-एक गार्ड सह जनरेटर वाली बोगियां होंगी। ऐसा होने से हर गरीबरथ एक्सप्रेस में एसी स्लीपर कोच के 352 बर्थ बढ़ जाएंगे।
बदल जाएगा ट्रेन का रंग
इस समय चल रही गरीब रथ ट्रेन की बोगियों का रंग हरा है लेकिन एलएचबी कोच के साथ अब जो गरीब रथ ट्रेनें चलेंगी, उनका रंग लाल होगा। इसके साथ-साथ ट्रेनों की स्पीड बढ़ जाएगी। एलएचबी डिब्बे स्टेनलेस स्टील के हैं जो पुराने आईसीएफ डिब्बों के मुकाबले हल्के हैं। इनमें जंग भी कम लगता है।
यह भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अप्रैल में ये ट्रेनें रहेंगी रद्द, देखें शेड्यूल
संबंधित खबरें
वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
4 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
7 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
8 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
13 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
13 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
14 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
14 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
16 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
16 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines