Indian Railway Kavach: भारतीय रेलवे यात्रियों के सफर को सुरक्षित बनाने के लिए लगातार प्रयास करता रहता है। इसी कड़ी में रेलगाड़ियों में ‘कवच’ लगाए जा रहे हैं। कुछ वक्त पहले खबर आई थी कि रेलवे ने करीब 10,000 किलोमीटर रूट को कवच के दायरे में लाने के लिए टेंडर जारी किए हैं। हाल के दिनों में हुए हादसों के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा को लेकर ज्यादा मुस्तैद हो गया है। ऐसे में रेलवे से जुड़ी कंपनियों का कामकाज भी बढ़ने वाला है। खासकर कवच निर्माण में शामिल कंपनियों की आर्थिक सेहत बेहतर हो सकती है। जाहिर है, इसका फायदा कंपनियों में निवेश करने वालों को भी मिलेगा।
मिला है बड़ा ऑर्डर
खबर है कि सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस (CG Power & Industrial Solutions) को रेलवे की तरफ से कवच तैयार करने का ऑर्डर मिला है। सीजी पावर यह ऑर्डर अपनी सब्सिडियरी सीजी ट्रॉनिक्स के लिए मिला है। चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स ने सीजी ट्रॉनिक्स को नए कवच सिस्टम बनाने और 11 सालों तक उसकी देखरेख का ऑर्डर दिया है। इस ऑर्डर की वैल्यू 500 से 600 करोड़ रुपए बताई जा रही है। चितरंजन लोकोमोटिव भारतीय रेलवे की मालिकाना हक वाली कंपनी है। इस खबर के सामने आते ही सीजी पावर एंड इंडस्ट्रीयल सॉल्यूशन्स के शेयर तेजी से दौड़ रहे हैं और माना जा रहा है कि इसकी रफ़्तार में और तेज हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Adani Group के शेयर्स में आया उछाल, जानिए क्या है वजह
इस काम में माहिर
सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस ने अपने निवेशकों अब तक अच्छा रिटर्न दिया है। बीते एक साल में यह शेयर 76।06% चढ़ा है। हालांकि,अभी ये अपने 52 वीक के हाई लेवल 874।70 रुपए से नीचे है, लेकिन जिस रफ़्तार से यह दौड़ रहा है, उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि जल्द ही यह नया रिकॉर्ड बना देगा। बता दें कि सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस ने सीजी ट्रॉनिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का अगस्त में अधिग्रहण किया था। यह डील 319।38 करोड़ रुपए में हुई थी। इस अधिग्रहण का उद्देश्य सीजी पावर के रेलवे प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करना था। सीजी ट्रॉनिक्स रेलवे ट्रांसपोर्ट सेफ्टी और खासकर कवच के निर्माण में माहिर है।
इनमें भी आई तेजी
सीजी के अलावा कुछ दूसरी कंपनियां भी कवच बनाती हैं। इसमें Medha Servo Drives, Kernex Microsystems और HBL Power शामिल हैं। मेधा सर्वो ड्राइव्स फ़िलहाल स्टॉक मार्केट में लिस्ट नहीं हैं। इन कंपनियों को भी रेलवे की तरफ से कवच के ऑर्डर मिले हैं। यही वजह है कि Kernex Microsystems के शेयर सीजी पावर की तरह दौड़ रहे हैं। एक हजार रुपए से ज्यादा की कीमत का ये शेयर पिछले एक साल में 71।89% का रिटर्न दे चुका है। जानकारों का मानना है कि रेलवे से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में अभी मजबूती बनी रह सकती है, क्योंकि मोदी सरकार में रेलवे काफी एक्टिव नजर आ रहा है।
ये भी पढ़ें- Online Stamp: अरे वाह! घर बैठे मिलेंगे स्टाम्प, जानें E-Stamp Paper निकालने का प्रोसेस और कीमत
कहां लगता है कवच?
चलिए अब यह भी जान लेते हैं कि आखिर कवच क्या है और इसे कहां इनस्टॉल किया जाता है। कवच एक ऑटोमेटिक प्रोटेक्शन सिस्टम है, जिसमें इंसानों की गलती से सिग्नल पास करने या ओवर-स्पीड की चलते होने वाली रेल दुर्घटनाओं को टाला जा सकता है। कवच को रेलवे ने रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन (RDSO) की मदद से 2012 में विकसित किया था। इसे ट्रेन के इंजन में लगाया किया जाता है।
(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।
संबंधित खबरें
UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज? NPCI ने दिया बड़ा अपडेट, दिवाली के बाद से लागू
15 mins agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
2 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
3 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
5 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
6 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
18 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
20 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
21 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
23 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines