Indian Railways Helpline Numbers: भारतीय रेलवे, दुनिया के सबसे बड़े रेलवे नेटवर्क में से एक है, जो देश भर के लोगों को जोड़ने में मदद करता है। ट्रेन जर्नी को सुविधाजनक माना जाता है लेकिन ऐसे में यात्रियों को अलग-अलग स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है जिनके लिए आपको कुछ हेल्पलाइन नंबर ज़रूर याद होने चाहिए। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए इन हेल्पलाइन नंबरों का एक नेटवर्क बनाया हुआ है। चलिए, हम आपको इन हेल्पलाइन नंबरों और ये किस लिए यूज होते हैं इन सबके बारे में विस्तार से बताते हैं…
- रेलवे पूछताछ हेल्पलाइन (139)
ये सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला हेल्पलाइन नंबर है। आप रेलवे से जुड़ी जानकारी के लिए 139 नंबर डायल कर सकते हैं। यात्री इस हेल्पलाइन का उपयोग सामान्य जानकारी, PNR स्टेटस चेक, ट्रेन शेड्यूल और प्लेटफॉर्म डिटेल्स के लिए कर सकते हैं।
- सुरक्षा हेल्पलाइन (182)
यात्रियों की सुरक्षा सबसे ऊपर है और भारतीय रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर 182 सुरक्षा संबंधी चिंताओं को दूर करने के लिए ही बनाया है। यात्री इस नंबर पर किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्ट कर सकते हैं या आपात स्थिति में सहायता मांग सकते हैं।
यह भी पढ़ें: IRCTC का सबसे सस्ता टूर पैकेज, महाशिवरात्रि से पहले करें 40 फीट ऊंची शिव-पार्वती की मूर्ति के दर्शन
- चिकित्सा आपातकालीन हेल्पलाइन (138)
अगर ट्रेन से सफर करते समय यात्री को चिकित्सा सहायता चाहिए तो वह 138 डायल कर यह सुविधा पा सकता है। यह हेल्पलाइन यात्रियों को मेडिकल प्रोफेशनल्स से जोड़ती है और चिकित्सा सहायता की सुविधा प्रदान करती है।
- क्लीन माई कोच हेल्पलाइन (58888)
आपको बता दें कि भारतीय रेलवे ने “क्लीन माई कोच” सेवा शुरू की है, जिससे यात्री अपने कोच के लिए सफाई सेवाओं की मांग कर सकते हैं। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए अपना पीएनआर नंबर डालकर उसके साथ 58888 पर एक एसएमएस भेजें।
- ग्राहक शिकायत हेल्पलाइन (1800-111-139)
यात्रियों की शिकायतों को सुनने और फीडबैक लेने के लिए भारतीय रेलवे का ये शिकायत हेल्पलाइन नंबर है। शिकायत दर्ज कराने या सुधार के लिए यात्री को सिर्फ इस नंबर (1800-111-139) पर कॉल करनी है।
यह भी पढ़ें: IRCTC: एक पैकेज में करें 4 जगहों की सैर, ये है भारतीय रेलवे का सस्ता टूर प्लान
- रेलवे पुलिस हेल्पलाइन (1512)
रेलवे सुरक्षा बल (RPF) से सहायता के लिए यात्रियों को हेल्पलाइन नंबर 1512 पर संपर्क करना होगा। यह हेल्पलाइन एक तरह से यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करती है।
- चाइल्ड हेल्पलाइन (1098)
ट्रेनों या रेलवे परिसर में बच्चों से जुड़ी आपात स्थिति की रिपोर्ट करने के लिए यात्री चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर कॉल कर सकते हैं।
- संकटग्रस्त महिलाओं के लिए राष्ट्रीय हेल्पलाइन (181)
अगर रेल यात्रा के दौरान किसी महिला को परेशानी या उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है तो वो इस नंबर पर संपर्क कर सकतीं हैं।
बहरहाल, भारतीय रेलवे के ये हेल्पलाइन नंबर यात्रियों के लिए सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए बनाए गए हैं। चाहे जानकारी मांगना हो, सुरक्षा चिंताओं की रिपोर्ट करना हो, या चिकित्सा आपात स्थिति के मामले में सहायता की मांग करनी हो, ये हेल्पलाइन अलग-अलग तरह की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए राखी गई हैं। तो आगे से अगर आप ट्रेन की यात्रा करने निकलें तो ये नंबर ज़रूर याद कर लें।
संबंधित खबरें
अदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
3 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
9 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
11 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
13 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
13 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
14 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
15 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
17 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
17 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines