Indian Railways: तेलंगाना-आंध्र प्रदेश के लिए पहली भारत गौरव ट्रेन शनिवार को सिकंदराबाद स्टेशन से 700 यात्रियों को लेकर पुरी, कोणार्क, गया, वाराणसी, अयोध्या और प्रयागराज जैसे धार्मिक महत्व के स्थानों के लिए रवाना हुई। ट्रेन को दक्षिण मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अरुण कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) ने श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों तक ले जाने के लिए ‘पुण्य क्षेत्र यात्रा’ शुरू की है। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 10 पर पर्यटकों का कुचिपुड़ी नृत्य और फूल बरसाकर स्वागत किया गया।
हैदराबाद के एक डिजाइनर रामा ब्रह्मम अपने 80 साल के माता-पिता को विदा करने के लिए स्टेशन पर थे। उन्होंने कहा, ‘मुझे यह पैकेज मेरे माता-पिता के लिए सबसे अच्छा लगा। यहां तक कि टिकट बुक करना भी आसान था जिसमें रहना और खाना शामिल है।’ अन्य लोगों ने कहा कि इस ट्रेन से पूरी यात्रा बहुत आसान लगती है।
अब कब दोबारा चलेगी ट्रेन
दोनों राज्यों से अगली ट्रेन 18 अप्रैल को चलेगी और पहले की तरह ही यात्रा कार्यक्रम का पालन करेगी। बता दें कि रेलवे सेवा के माध्यम से महत्वपूर्ण ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों को जोड़कर देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर ने भारत गौरव ट्रेनों की शुरुआत की है।
अब तक, भारत गौरव ट्रेनों के 26 ट्रिप संचालित किए जा चुके हैं और ये लगभग 22 राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों को कवर कर चुकी हैं।
संबंधित खबरें
LPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
23 mins agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
12 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
16 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
18 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
19 hrs agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
21 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
23 hrs ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
23 hrs agoभारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines