Indian Railways General Ticket Rules: नवरात्रि और दिवाली जैसे बड़े त्योहार आने वाले हैं। ऐसे में रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। अमूमन छोटी दूरी के सफर के लिए लोग जनरल टिकट खरीदते हैं, जबकि लंबी दूरी की यात्रा के लिए रिजर्वेशन वाला टिकट खरीदते हैं। हालांकि कई बार देखा गया है कि लोग लंबी दूरी का सफर भी जनरल यानी अनारक्षित कोच में बैठकर अपनी सफर पूरी कर लेते हैं।
ट्रेन में लगे होते हैं कोई कोच
अक्सर ट्रेन में AC, स्लीपर और आम कोच लगे होते हैं। ताकि लोग अपनी आर्थिक क्षमता के अनुसार सफर कर सकें। दरअसल जनरल कोच का किराया सबसे कम और एसी कोच का सबसे ज्यादा होता है।
विंडो से टिकट जनरल बोगी में कर सकते हैं सफर
जनरल बोगी में बैठ कर यात्रा करने के लिए किसी रिजर्व टिकट लेने की जरूरत नहीं होती। इसके लिए लोग विंडो से आसानी से टिकट लेकर अपना सफर कर सकते हैं।
कोचों में यात्रा के हैं नियम
भारतीय रेलवे ने सभी कोचों में यात्रा करने के नियम बना रखें हैं और इनका उल्लंघन होने पर रेलवे पेसेंजर पर जुर्माना भी लगा सकता है।
एक टिकट से एक से ज्यादा ट्रेनों में सफर अवैध
कई बार ऐसा देखा देखा गया है कि लोग एक टिकट से एक से ज्यादा ट्रेनों से यात्रा करके अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच जाते हैं। रेलवे के कानून के मुताबिक यह गलत और आपको जुर्माना भी देना पड़ सकता है। रेलवे के नियम के मुताबिक आपने जिस ट्रेन का टिकट लिया है आपको उसी से सफर करना चाहिए। भले ही वह टिकट जनरल या फिर अनारक्षित ही क्यों न हो।
टिकट पर लिखा होता है स्टेशन का नाम और समय
आपको बता दें कि टिकट पर उस स्टेशन का नाम और समय लिखा होता है जहां से आप उसे खरीदते हैं। जिसके आधार पर आपको टीटीई (TTE) पकड़ सकता है और आप पर भारी जुर्माना भी लगा सकता है।
जनरल टिकट की होती है वैलिडिटी
दरअसल जनरल टिकट की एक तय समय सीमा होती है जिसके बाद वह अमान्य हो जाती है। दिल्ली, मुंबई जैसे मेट्रो सीटी के स्टेशन से खरीदे गए जनरल टिकट की वैलिडिटी 1 घंटे की होती है। इस एक घंटे यात्री को ट्रेन पकड़ना होता है। जबकि किसी छोटे स्टेशन से खरीदे गए ट्रेन टिकट की अवधि 3 घंटे का होता है।
यह भी पढ़ें- टिकट को कैंसिल करने की कोई जरूरत नहीं, रेलवे ने करोड़ों यात्रियों को दी ये सुविधा, ऐसे उठाएं फायदा
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
5 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
8 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
9 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
10 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
12 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
13 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
14 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
15 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines