Indian Railways: भारतीय रेलवे में कन्फर्म टिकट पाना बहुत ही मुश्किल काम है। कन्फर्म टिकट पाने के लिए आपको पहले से ही योजना बनानी होगी। छुट्टियों के मौसम या त्योहारी सीजन के दौरान, पहले से बुकिंग कराने पर भी आपको कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाता होगा।
कई लोग काफी कोशिश करते हैं, लेकिन उन्हें भारतीय रेलवे पर कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाता है जिससे उनकी योजनाएं पटरी से उतर जाती हैं। यह उन लोगों के लिए और भी मुश्किल है जिन्हें अचानक कहीं जाना पड़ जाए। आपात स्थिति में सबसे पहला सिरदर्द हमेशा ट्रेन का टिकट होता है।
भारतीय रेलवे ने दी ये अच्छी सुविधा
हालांकि, यहां एक अच्छी सुविधा भारतीय रेलवे द्वारा दी गई है। दरअसल, मान लीजिए अगर आपने बड़ी मुश्किल से कई महीने पहले एक कन्फर्म टिकट पा भी लिया, लेकिन जिस दिन यात्रा करनी थी उस दिन प्रोग्राम बदलने से आपको टिकट कैंसिल करने या ट्रांसफर करने की नौबत आ जाए तो थोड़ा रुकिए। आपकी योजना किसी अगली तारीख की हो गई है तो इसके लिए कन्फर्म टिकट कैंसिल करना सही नहीं है। इसके लिए एक आसान उपाय है।
अपने टिकट को रद्द करने और किसी अलग तारीख के लिए दूसरा टिकट लेने की परेशानी से गुजरने के बजाय, आप बस अपने कन्फर्म टिकट को किसी और तारीख पर दोबारा से शेड्यूल कर सकते हैं। ऐसा हो सकता है। इसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है लेकिन हां, आप अपने टिकट का शेड्यूल दोबारा तय कर सकते हैं।
ऑफलाइन टिकट को रिशेड्यूल कैसे करें?
अगर आपने ऑफलाइन टिकट (भारतीय रेलवे) बुक किया है तो आपको प्रस्थान से कम से कम 48 घंटे पहले स्टेशन जाना होगा। कामकाजी घंटों के दौरान आरक्षण काउंटर पर जाएं और शुल्क का भुगतान करने के बाद ही टिकट को दोबारा शेड्यूल कराया जा सकता है।
ऑनलाइन टिकटों का रिशेड्यूल कैसे करें?
यह सुविधा केवल ऑफलाइन बुकिंग के लिए उपलब्ध है। अगर आपने अपना टिकट ऑनलाइन बुक किया है तो आपको ट्रेन छूटने से कम से कम 48 घंटे पहले आरक्षण कार्यालय जाना होगा।
याद रखें कि टिकट रि-शेड्यूल कराने के लिए आपको प्रस्थान स्टेशन पर जाना होगा। साथ ही स्पेशल टिकटों पर यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। टिकटों को रि-शेड्यूल करने की अनुमति कई कारणों से काफी उपयोगी साबित हुई है, खासकर कोरोना काल के दौरान।
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
6 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
9 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
10 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
11 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
12 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
14 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
15 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
16 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines