Indian Railways Concession: रेलवे देता है कई तरह की रियायतें, इन यात्रियों को टिकटों पर मिलती है खूब छूट
Edited By Nitin Arora

UPSC CSE Prelims 2023
Edited By Nitin Arora

UPSC CSE Prelims 2023
Indian Railways Concession: भारतीय रेलवे एक बड़ा नेटवर्क है। प्रति दिन लाखों-करोड़ों लोग इसके माध्यम से अपने गंतव्य की ओर जाते हैं। यात्रा के लिए आप ऑनलाइन या PRS काउंटरों से टिकट बुक करते हैं। इसके साथ ही हर रोज कई सारी बातों अपने दिमाग में आती होंगी, लेकिन क्या कभी यह आया कि भारतीय रेलवे की तरफ से दी जाने वाली रियायतें किनके लिए है और इसके क्या फायदे हैं? बता दें कि रेलवे अपने यात्रियों को रियायतें देता है। भारतीय रेलवे की तरफ से जारी इन नियमों के बारे में जानें
भारतीय रेलवे पुरस्कार विजेताओं, बेरोजगार युवाओं, छात्रों, सेना कर्मियों, विकलांगों, एस्कॉर्ट्स, पर्यटक गाइडों, रोगियों, महिलाओं, डॉक्टरों आदि सहित यात्रियों की विभिन्न श्रेणियों के लिए रियायतें प्रदान करता है।
Covid-19 से पहले रेलवे 53 तरह की रियायतें देता था। लेकिन अब भारतीय रेलवे ने वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली रियायत सहित 38 रेल रियायतें रद्द कर दी हैं। हालांकि, वरिष्ठ नागरिकों को लोअर बर्थ देने की सुविधा अभी भी बरकरार है। वहीं, अब भारतीय रेलवे छात्रों सहित 15 प्रकार की आईआरसीटीसी रेल रियायतें प्रदान करता है, जिन्हें 3-श्रेणियों में वर्गीकृत किया जा सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: