Pankaj Mishra
Read More
Indian Railway Vacant Seats : अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। कई बार ऐसा होता है हमारा ट्रेन टिकट कंफर्म नहीं होता और वह वेटिंग लिस्ट में ही अटक जाता है, लेकिन हमारा सफर करना जरूरी होता है। ऐसे में सफर के दौरान हमारा टिकट कंफर्म हुआ या नहीं इसे जानने के लिए हमें ट्रैवलिंग टिकट परीक्षक (TTE) के पीछे भागना पड़ता है।
साथ ही हम टीटीई से यह भी जानने के लिए परेशान रहते हैं कि ट्रेन में कोई सीट खाली है या नहीं। अगर कोई सीट खाली है तो हम TTE से रिक्वेस्ट करते हैं कि वो सीट हमें आरक्षित कर दे। लेकिन अब आपको इसके लिए टीटीई के पीछे भागना नहीं पड़ेगा।
दरअसल आप यात्रा के दौरान महज कुछ क्लिक्स कर जान सकते हैं कि ट्रेन के किस कोच में कौन सा सीट यानी बर्थ खाली है। अगर आपके पास भी कंफर्म बर्थ नहीं है तो आप आसानी से ट्रेन में खाली सीट के बारे में पता लगा सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट या फिर एप की मदद लेनी होगी।

IRCTC App पर ऐसे पता करें खाली बर्थ
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।