Indian Railway: केंद्र सरकार सुरक्षित रेल सफर पर सबसे ज्यादा ध्यान दे रही है। इस संबंध में अब तक कई कदम उठाए गए हैं और 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट में भी इससे जुड़ी कुछ घोषणाएं हो सकती हैं। माना जा रहा है कि पूरे रेल नेटवर्क में कवच (Kavach) सिस्टम को लागू करने के लिए करीब 12000 करोड़ रुपये का आवंटन किया जा सकता है।
रेलवे को मिलेगा कुछ ज्यादा
एक्सपर्ट्स के अनुसार, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण रेलवे के लिए बजट बढ़ा सकती हैं। इसमें कम से कम 20% का इजाफा संभव है। सरकार ने इस वित्त वर्ष के बजट में रेलवे के लिए 2.62 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया था, जिसे बढ़ाकर 3 लाख करोड़ से ज्यादा किया जा सकता है। यदि ऐसा होता है, तो रेलवे से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में उछाल लगभग निश्चित है।
यह भी पढ़ें – Union Budget 2025: आधुनिक रेलवे के लिए बजट में होगा बहुत कुछ, ये ऐलान संभव
क्या होता है कवच?
बीते कुछ समय में हुए रेल हादसों के मद्देनजर सरकार ‘सुरक्षित रेल सफर’ पर ज्यादा फोकस कर रही है। कुछ रूट्स पर कवच सिस्टम को लागू किया गया है, जिसे अब पूरे रेल नेटवर्क में इस्तेमाल किए जाने की तैयारी है। कवच एक ऑटोमेटिक प्रोटेक्शन सिस्टम है, जिसमें इंसानों की गलती से सिग्नल पास करने या ओवर-स्पीड की वजह से होने वाले ट्रेन हादसों को टाला जा सकता है। कवच को रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गनाइजेशन (RDSO) की मदद से भारतीय रेलवे ने 2012 में विकसित किया था।
यह भी पढ़ें – World Bank को भारत पर भरोसा, ‘कोई नहीं है टक्कर में, तेजी से दौड़ेगी इकोनॉमी’
कौन बनाता है कवच?
कुछ चुनिंदा कंपनियां रेलवे के कवच बनाती हैं, इसमें Medha Servo Drives, Kernex Microsystems और HBL Engineering का नाम शामिल हैं। मेधा सर्वो ड्राइव्स फिलहाल शेयर मार्केट में लिस्ट नहीं है। Kernex Microsystems के शेयर कल के गिरावट वाले बाजार में भी 5% की उछाल के साथ 1,349.45 रुपये पर बंद हुए थे। HBL के शेयरों में भी कल तेजी देखने को मिली। यह शेयर इस समय 557 रुपये के भाव पर मिल रहा है। कवच सिस्टम के लिए बजट में घोषणा का असर इन कंपनियों के शेयरों पर भी पड़ सकता है और ऐसे में उन पर दांव लगाने वालों की कमाई भी हो सकती है।
यह भी पढ़ें – डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरती सेहत से चिंतित नहीं हैं Raghuram Rajan, कारण भी बताया
इनमें भी आया उछाल
बजट में रेलवे के लिए आवंटन बढ़ने से रेलवे से जुड़ी अन्य कंपनियों के शेयरों में भी उछाल की संभावना है। RVNL यानी रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को करीब 4% की मजबूती के साथ 426.90 रुपये पर बंद हुए। यह शेयर बीते एक साल में 75.25% का शानदार रिटर्न दे चुका है। Railtel Corporation of India के शेयर भी कल बढ़त के साथ 414 रुपये पर बंद हुए। इसी तरह, IRFC यानी Indian Railway Finance Corp, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और IRCTC के शेयरों में भी उछाल देखने को मिला।
संबंधित खबरें
चीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
7 mins agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
59 mins agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
1 hr agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
10 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
16 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
18 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
20 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
20 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
21 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines