Indian Railway Train Ticket Booking Time : भारतीय रेलवे ने ट्रेन टिकट बुकिंग के नियम में बदलाव किया है। रेलवे के ताजा नोटिफिकेशन के अनुसार, अब यात्रियों को टिकट बुक करने के लिए 120 दिन, मतलब चार महीने का इतंजार नहीं करना होगा। नए नियम के अनुसार, अब यात्री IRCTC ट्रेन टिकट को यात्रा से केवल 60 दिन पहले ही बुक कर सकेंगे। भारतीय रेलवे का यह नया नियम 1 नवंबर, 2024 से लागू होगा।
नोटिफिकेशन में बताया गया है कि एडवांस ट्रेन टिकट बुकिंग के नए नियमों का पहले से बुक किए गए टिकटों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 120 दिनों के ARP के तहत 31 अक्टूबर 2024 तक की गई सभी बुकिंग बरकरार रहेंगी।
इन ट्रेनों में नहीं होगा बदलाव
रेलवे ने ये भी बताया है कि ताज जैसी कुछ दिन के लिए चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस आदि में अग्रिम आरक्षण के लिए समय सीमा कम है।विदेशी पर्यटकों के लिए 365 दिनों की सीमा के मामले में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।
पहले 120 दिन और अब 60 दिन
बताया जा रहा है कि इससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में दिक्कत हो सकती है। पहले 120 दिन का समय था, ऐसे में लोगों के टिकट कैंसल होने और प्लान बदलने की चांस अधिक होते हैं लेकिन अब समय कम होने की वजह से टिकट कन्फर्म होने में परेशान आ सकती है।
यह भी पढ़ें : ट्रेन में चोरी हुआ सामान तो जिम्मेदारी किसकी? अब यात्री को रेलवे देगा 4.7 लाख रुपये
रेल मंत्रालय ने 17 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी कर बताया कि 31 अक्टूबर 2024 तक यात्री 120 दिन पहले की बुकिंग कर सकते हैं। 1 नवंबर को रेलवे का नया नियम लागू हो जायेग। इसके बाद मात्र 60 दिन पहले की टिकट बुकिंग की जा सकेगी।
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
10 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
10 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
11 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
12 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
13 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
14 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines