अगर आपका अक्सर ट्रेनों से आना जाना रहता है तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. क्योंकि भारतीय रेलवे 1 मार्च, 2026 से अपने टिकटिंग सिस्टम और यात्रा नियमों में कुछ क्रांतिकारी बदलाव करने जा रहा है. अगर आप अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं, तो ये अपडेट्स आपके लिए जानना बेहद जरूरी हैं, ताकि स्टेशन पर आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े. यहां 1 मार्च से लागू होने वाले प्रमुख बदलावों की पूरी जानकारी दी गई है:
1 मार्च से रेलवे के कौन से नियम बदल रहे हैं
UTS ऐप होगा बंद, अब RailOne सुपर ऐप का दौर
सबसे बड़ा बदलाव अनरिजर्व्ड (General) और प्लेटफॉर्म टिकट को लेकर है. 1 मार्च से पुराना UTS on Mobile ऐप पूरी तरह बंद हो जाएगा अब जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और मंथली सीजन टिकट (MST) के लिए आपको RailOne ऐप का इस्तेमाल करना होगा. इस सुपर ऐप में आप न केवल जनरल टिकट बुक कर पाएंगे, बल्कि रिजर्वेशन, लाइव ट्रेन स्टेटस और लोकेशन जैसी सुविधाएं भी एक ही जगह मिलेंगी.
टिकट बुकिंग के लिए आधार अनिवार्य
रेलवे टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए अब नियमों को और सख्त कर दिया गया है. अब IRCTC या RailOne ऐप से टिकट बुक करने के लिए आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा. इसके अलावा बुकिंग के पहले 30 मिनट में एजेंटों द्वारा टिकट बुक करना प्रतिबंधित रहेगा, ताकि आम यात्रियों को पहले कन्फर्म टिकट मिल सके.
वेटिंग लिस्ट के नियमों में सख्ती
भीड़भाड़ और सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने वेटिंग टिकट धारकों के लिए नियम कड़े किए हैं. अब स्लीपर और सभी AC कोच में केवल कन्फर्म या RAC टिकट वाले यात्री ही बोर्ड कर पाएंगे. अगर चार्ट बनने के बाद भी आपका टिकट Waiting (WL) ही रहता है, तो आप उस रिजर्व्ड कोच में सफर नहीं कर पाएंगे. ऐसे यात्रियों को अब कोच में चढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
लगेज पर भारी जुर्माना
अब ट्रेन में भारी-भरकम सामान ले जाना आपको महंगा पड़ सकता है. अगर आप तय सीमा (Class-wise Limit) से ज्यादा सामान लेकर यात्रा करते पकड़े जाते हैं, तो आपको सामान्य दर से 6 गुना अधिक जुर्माना देना होगा. रेलवे अब सामान की मात्रा को लेकर काफी सख्त हो गया है.
यात्रा की तारीख बदलना होगा आसान
एक अच्छी खबर यह भी है कि अब कन्फर्म टिकट पर यात्रा की तारीख बदलना आसान हो गया है. यात्री अपनी कन्फर्म टिकट की तारीख ऑनलाइन बदल सकेंगे. इसके लिए कोई अतिरिक्त कैंसिलेशन या सर्विस चार्ज नहीं देना होगा. हां किराया में जो अंतर होगा, सिर्फ वही देना होगा. यह सुविधा सीट की उपलब्धता पर निर्भर करेगी.
बोर्डिंग पॉइंट बदलने की सुविधा
अब यात्री अपनी ट्रेन का Boarding Point यानी जहां से आप ट्रेन चढ़ते हैं, चार्ट बनने के बाद भी दूसरे चार्ट की तैयारी तक बदल सकेंगे. पहले यह सुविधा केवल पहले चार्ट बनने से पहले तक ही उपलब्ध थी.
यात्रा से पहले क्या करें?
अपने मोबाइल में RailOne ऐप डाउनलोड करें और उसे आधार से लिंक करें.
भारी सामान ले जाने से बचें या उसका एडवांस भुगतान करें.
केवल कन्फर्म या RAC टिकट होने पर ही रिजर्व्ड कोच में प्रवेश करें.
संबंधित खबरें
100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
30 mins agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
1 hr agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
4 hrs agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
4 hrs agoसीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में निवेश कर पाएं हर महीने 20500 रुपये, जानें
5 hrs agoकुछ मिनटों में फुल हुआ QIB हिस्सा, जानें GMP और IPO से जुड़ी 10 बड़ी बातें
6 hrs agoखाने का तेल फिर हो सकता है महंगा, जानिए क्या है असली वजह
7 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
7 hrs agoआज बढ़ेगा केंद्रीय कर्मचारियों का DA? कैबिनेट मीटिंग में हो सकता है ऐलान
9 hrs agoJio IPO आज से खुला, जानें प्राइस बैंड और शेयर अलॉटमेंट की तारीख
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines