ट्रेन में सफर के दौरान चैन की नींद सोना कई बार रिस्की हो जाता है. क्योंकि नींद के चक्कर में कई बार स्टेशन छूट जाता है. लेकिन अब नहीं होगा ऐसा. क्योंकि रेलवे ने नई तेकनीक पेश की है. IRCTC की इस शानदार तकनीक का नाम है Destination Alert Service. अक्सर लंबी दूरी की यात्रा में यात्री इस चिंता में रहते हैं कि उनका डेस्टिनेशन स्टेशन (गंतव्य स्टेशन) कहीं रात के अंधेरे में निकल न जाए. यात्रियों की इसी समस्या का समाधान है IRCTC की ‘डेस्टिनेशन अलर्ट’ (Destination Alert) और वेक-अप अलार्म (Wake-up Alarm) सर्विस.
इस टेक्नोलॉजी का सबसे बड़ा फायदा
इस सर्विस की सबसे खास बात इसकी सटीक टाइमिंग है. जैसे ही आपकी ट्रेन आपके डेस्टिनेशन स्टेशन से ठीक 20 मिनट पहले की दूरी पर होगी, आपके मोबाइल पर वेक-अप अलार्म बजने लगेगा. यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए वरदान है जो रात में अकेले सफर करते हैं या जिनकी गहरी नींद के कारण स्टेशन छूटने का खतरा रहता है.
खुशखबरी! दिल्ली में जन्मी बेटियों को मिलेंगे 1 लाख रुपये; जानें कैसे उठाएं फायदा
यह सर्विस कैसे काम करती है?
यह फीचर इंटरनेट पर आधारित नहीं है, बल्कि IVR (Interactive Voice Response) तकनीक का उपयोग करता है. यानी अगर आपके फोन में इंटरनेट नहीं भी है, तब भी यह काम करेगा.
दिल्ली-NCR में सस्ते हो गए फ्लैट! जानें आपके एरिया में कितना कम हो गया रेट
अलार्म सेट करने का आसान तरीका:
अपने मोबाइल के डायल पैड से 139 नंबर पर कॉल करें.
भाषा (हिंदी या अंग्रेजी) का चुनाव करें.
मेनू में से 7 नंबर का विकल्प चुनें (जो ‘डेस्टिनेशन अलर्ट’ के लिए है).
अपना 10 अंकों का PNR नंबर दर्ज करें.
इसके बाद 1 दबाकर अलार्म की पुष्टि करें.
सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन होने के बाद आपके पास एक कंफर्मेशन SMS आएगा. अब आप बेफिक्र होकर सो सकते हैं, क्योंकि स्टेशन आने से 20 मिनट पहले आपका फोन आपको जगा देगा.
सर्विस के फायदे और चार्ज:
चिंतामुक्त सफर: आपको बार-बार खिड़की से बाहर झांकने या गूगल मैप्स चेक करने की जरूरत नहीं.
बैटरी की बचत: अलार्म सेट करने के बाद आपको डेटा ऑन रखने की जरूरत नहीं पड़ती.
मामूली शुल्क: इस सर्विस के लिए रेलवे एक छोटा सा चार्ज (अमूमन 3 रुपये से 10 रुपये के बीच) लेता है, जो आपके मोबाइल बैलेंस से कटता है.
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
1 hr agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
2 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
3 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
3 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
3 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
5 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
5 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines