Indian Railways Good News: दस दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव (Ganpati Utsav) का पावन पर्व इस साल 19 सितंबर शुरू हो रहा है। इसको लेकर भारतीय रेलवे ने भी अपनी तरफ से तैयारी शुरू कर दी है। रेलवे ने यात्रियों की भींड को कम करने के लिए 266 स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। ये ट्रेनें अलग-अलग रूटों पर संचालित होंगी।
भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने गणेश उत्सव (Ganpati Utsav) पर भींड और यात्रियों की संख्या के मद्देनजर 250 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी की है, ताकि यात्रियों को आने-जाने वालों को आसानी से कंफर्म रेल टिकट मिल सके।
रेलवे देश के अलग-अलग हिस्सों से ये ट्रेनें मुंबई से चलाने का फैसाला किया है, ताकि लोगों को गणेश उत्सव में शामिल होने में किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो। सेंट्रल रेलवे ने रेल यात्रियों की सहुलियत को ध्यान में रखते हुए 18 नॉन-रिजर्व ट्रेनों को भी चलाने का भी एलान किया है। इस तरह गणपति उत्सव के मौके पर रेलवे कुल 266 स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रही है।
कहां से कहां के लिए चलेंगी गणपति स्पेशल ट्रेनें (Ganpati Special Train)
भारतीय रेलवे (Indian Railways Good News) ने गणेश उत्सव (Ganpati Utsav) पर देश के अलग-अलग राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। इनमें से ज्यादातर ट्रेनें मुंबई को कवर करेंगी। इनमें से 250 से ज्यादा ट्रेनें बिहार और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों से गुजरेंगी। इसके साथ ही मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात जैसे जगहों के लिए भी ये स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
यह भी पढ़ें- Train Ticket Booking: रक्षाबंधन पर जाना है घर तो Paytm से ऐसे बुक करें तत्काल कंफर्म टिकट
वेस्टर्न रेलवे भी चलाएगा स्पेशल ट्रेन
वेस्टर्न रेलवे ने भी गणेश उत्सव पर कुछ स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें 14 सितंबर से लेकर 1 अक्टूबर के बीच चलाई जाएंगी। उधना और मडगांव के बीच के यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे छह साप्ताहिक गणपति स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। ये ट्रेन 15 सितंबर से 29 सितंबर के बीच चलाई जाएंगी।
संबंधित खबरें
3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
3 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
5 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
6 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
7 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
8 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
9 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
11 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
11 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
12 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines