घर खरीदने का प्लान बना रहे लोगों के लिए खुशखबरी, होम लोन पर सब्सिडी मिल सकती, ये है सरकार की स्कीम
Edited By Khushbu Goyal

Home Loan Subsidy
Edited By Khushbu Goyal

Home Loan Subsidy
Indian Government Home Loan Subsidy Scheme: घर खरीदने का प्लान बना रहे लोगों को त्योहारी सीजन में बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। सरकार होम लोन पर सब्सिडी देने की तैयारी कर रही है। इसके लिए स्कीम तैयार हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, अगले 5 साल के लिए छोटा घर खरीदने के लिए लोन लेने पर सरकार करीब 60 हजार करोड़ खर्च करने की प्लानिंग कर रही है। यह स्कीम आने वाले कुछ महीनों में लागू हो सकती है। मोदी सरकार इसे 2024 के चुनाव से पहले लॉन्च करना चाहती है।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण में लोगों को यह स्कीम देने की घोषणा की थी। हालांकि इस स्कीम के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सरकार 9 लाख तक लोन पर 3 से साढ़े 6 फीसदी सालाना ब्याज पर सब्सिडी देगी। 50 लाख तक का होम लोन 20 साल की अवधि के लिए लेने वाले लोग इस स्कीम का फायदा उठा सकेंगे। इससे लोगों को काफी फायदा होगा।
सूत्रों के मुताबिक, लोन पर मिलने वाली सब्सिडी सीधे खाते में जमा होगी। स्कीम अपने आखिरी दौर में है। जल्दी ही प्रारूप फाइनल करके मंजूरी के कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा। स्कीम से काम आय वाले लोगों को और 25 लाख तक का लोन लेने वालों के लिए फायदेमंद होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में ही लोगों को आश्वस्त कर दिया था कि सरकार होम लोन की एक ऐसी स्कीम लाने जा रही है, जिससे लोगों का आर्थिक फायदा होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: