Good News: 2025-26 में 'रॉकेट की स्पीड' से बढ़ी भारतीय इकोनॉमी, इस सेक्टर ने किया सबसे बेहतर प्रदर्शन

India GDP Growth: पहली तिमाही में 7.8 फीसदी की ग्रोथ के बाद ये आंकड़े छह तिमाहियों में सबसे अधिक है, जिसने सरकार को भी राहत की सांस लेने का मौका दिया.

GDP

India GDP Growth: एक तरफ दुनिया के कई देश, युद्ध और मंदी का सामना कर रहे हैं, वहीं ऐसे समय में भी भारतीय इकोनॉमी ने बेहतर प्रदर्शन के साथ अपनी ग्रोथ को और तेज किया है. शुक्रवार का दिन भारत सरकार के लिए खुशखबरी लेकर आया, क्योंकि पिछली 6 तिमाही के बाद 2025-26 में भारतीय इकोनॉमी ग्रोथ ने गजब की रफ्तार पकड़ी. 28 नवंबर, 2025 को राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के आंकड़े जारी किए, जिसमें रियल जीडीपी ग्रोथ 8.2 फीसदी रही. अच्छी बात ये है कि पिछले साल की समान तिमाही की 5.6 फीसदी ग्रोथ की तुलना में इस साल की रफ्तार काफी अधिक है.

विज्ञापन

छह तिमाहियों में सबसे अधिक ग्रोथ


वहीं, पहली तिमाही में 7.8 फीसदी की ग्रोथ के बाद ये आंकड़े छह तिमाहियों में सबसे अधिक है, जिसने सरकार को भी राहत की सांस लेने का मौका दिया. इस ग्रोथ में ​मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने शानदार योगदान दिया. देश की सेकंडरी सेक्टर ने 8.1 फीसदी की जबरदस्त बढ़त दर्ज की, जिसमें मैन्युफैक्चरिंग 9.1 फीसदी और कंस्ट्रक्शन 7.2 फीसदी की रफ्तार से आगे बढ़ा. टर्शियरी सेक्टर ने 9.2 फीसदी ग्रोथ के साथ सबसे ज्यादा योगदान दिया, खासकर फाइनेंशियल, रियल एस्टेट और प्रोफेशनल सर्विसेज ने 10.2 फीसदी की रफ्तार पकड़ी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Silver Price: चांदी ने पकड़ी गजब रफ्तार, दाम र‍िकॉर्ड के करीब; जानें क्‍यों बढ़ रही कीमत

घरेलू खपत और सर्विसेज ने अर्थव्यवस्था दिया को पंख


रिपोर्ट के अनुसार, नॉमिनल जीडीपी भी 8.7 फीसदी बढ़कर 85.25 लाख करोड़ रुपये हो गई. अप्रैल-सितंबर की पहली छमाही में रियल जीडीपी 8 फीसदी चमकी, जो पिछले साल के 6.1 फीसदी से बेहतर है.​ प्राइवेट फाइनल कंजम्प्शन एक्सपेंडीचर (PFCE) में 7.9 फीसदी की सुधार दर्ज हुआ, जो ग्रामीण मांग और सरकारी खर्च से मजबूत दिखा. हालांकि, एग्रीकल्चर और एलाइड सेक्टर 3.5 फीसदी तथा बिजली-गैस जैसे यूटिलिटी सर्विसेज 4.4 फीसदी पर सिमट गए. ये आंकड़े बताते हैं कि घरेलू खपत और सर्विसेज ने अर्थव्यवस्था को पंख दिया.

विज्ञापन

भारत बन सकता है विकसित देश


पिछले साल 2024-25 में कुल रियल जीडीपी ग्रोथ 6.5 फीसदी रही, जबकि 2023-24 में ये 9.2 फीसदी थी. आरबीआई ने 2024-25 के लिए 6.5 फीसदी का अनुमान लगाया था, लेकिन अब भारत दुनिया की सबसे तेज बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बना हुआ है. वर्ल्ड बैंक का कहना है कि 2047 तक विकसित देश बनने के लिए अगले 22 सालों में औसतन 7.8 फीसदी ग्रोथ जरूरी होगी.

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ