Indian Economy: अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने वित्त वर्ष 25 के लिए भारत की विकास दर 6.5% रहने का अनुमान जताया है। IMF ने अपने वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक अपडेट में कहा कि भारत में 2025 और 2026 में विकास दर 6.5% रहने का अनुमान है। हालांकि, आईएमएफ का यह भी कहना है कि भारत में विकास दर उम्मीद से अधिक धीमी हुई है और ऐसा औद्योगिक गतिविधियों में अपेक्षा से अधिक गिरावट के कारण है।
सबसे आगे है भारत
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने 2025 के अपने आउटलुक में कहा है कि भारत के सबसे अधिक विकास दर हासिल करने का अनुमान है। वह 2025 और 2026 में 6.5% की रफ्तार से दौड़ेगा, जो बाकी देशों के मुकाबले सबसे ज्यादा है। IMF के मुताबिक, अमेरिका की विकास दर 2.7%, जर्मनी की 0.3%, इटली की 0.7%, जापान की 1.1%, ब्रिटेन की 1.6%, कनाडा की 2.0%, चीन की 4.6%, रूस की 1.4%, ब्राजील की 2.2% और दक्षिण अफ्रीका की विकास दर 1.5% रहने का अनुमान है। जबकि भारत 6.5% की विकास दर से आगे बढ़ेगा।
यह भी पढ़ें – World Bank को भारत पर भरोसा, ‘कोई नहीं है टक्कर में, तेजी से दौड़ेगी इकोनॉमी’
कायम रहेगी चमक
2025 के लिए IMF का विकास पूर्वानुमान दर्शाता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की चमक कायम रहेगी। यह वाकई महत्वपूर्ण है कि IMF के मुताबिक इस अवधि में अन्य देशों के मुकाबले भारत सबसे अधिक विकास दर हासिल कर सकता है। दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला अमेरिका और पड़ोसी चीन भी इस मामले में भारत से पीछे रहने वाले हैं।
यह भी पढ़ें – डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरती सेहत से चिंतित नहीं हैं Raghuram Rajan, कारण भी बताया
वर्ल्ड बैंक को भी भरोसा
इससे पहले, वर्ल्ड बैंक ने भी भारत की अर्थव्यवस्था की मजबूती पर भरोसा जताया है। विश्व बैंक का कहना है कि अप्रैल 2025 से शुरू होने वाले अगले दो वित्त वर्षों में भारत की आर्थिक विकास दर 6.7 फीसदी सालाना रह सकती है। वर्ल्ड बैंक ने अपनी ग्लोबल इकोनॉमिक प्रॉस्पेक्ट्स रिपोर्ट में कहा है कि भारत में मजबूत ग्रोथ दिखने की उम्मीद है और यह अगले दो वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा।
संबंधित खबरें
चीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
9 mins agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 hr agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
1 hr agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
10 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
16 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
18 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
20 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
20 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
21 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines