India to Become 3rd Largest Economy: पिछले दिनों हमे पता चला था कि भारत फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व में टॉप 5 इकोनॉमी में अपनी जगह बनाई है। ये देश के लिए बड़ी खुशी की बात हैं,क्योंकि एक समय ऐसा था, जब यह फ्रेजाइल इकोनॉमी में आता था। अब नई रिपोर्ट में जानकारी मिली है कि आने वाले 5 सालों में भारत की इकोनॉमी टॉप 5 की लिस्ट में शामिल हो जाएगा। इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड(IMF) के लेटेस्ट वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक एडिशन में एक ऐसी लिस्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि भारत आने वाले समय में भारत इकोनॉमी के मामले में टॉप 3 की लिस्ट में शामिल होगा।
2029 में भारत होगा टॉप लिस्ट
2029-30 में दुनिया की टॉप 5 अर्थव्यवस्थाओं में भारत भी अपनी जगह बना लेगा। इकोनॉमिक आउटलुक में बताया गया कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। इसके साथ ही 2029 में अमेरिका की जीडीपी भारत से 5.5 गुना ज़्यादा होगी। इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल है, जिसे भारत पछाड़ सकता है।
संयुक्त राज्य अमेरिका सबसे आगे
IMF) के लेटेस्ट वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक एडिशन में बताया गया कि यूएस 2029 तक वर्ल्ड इकोनॉमी में सबसे ऊपर होगा। बता दें फिलहाल यह दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, जो 2029 में भी दुनिया की टॉप 10 सबसे बड़ी इकोनॉमी की लिस्ट में सबसे आगे रहेगा। आईएमएफ के आंकड़े बताते हैं कि यूएसए की जीडीपी लगभग 35,458 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है।
रिपोर्ट में बताया गया कि चीन 2029 में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। अभी भी यह दूसरे नंबर पर ही कायम है। 2029 में चीन की जीडीपी 24,590 बिलियन डॉलर होगी। ये एक मामूली बढ़ोतरी है, क्योंकि 2024 में यह आंकड़ा 18,273 बिलियन डॉलर होने का अनुमान है।
India GDP
भारत लगाएगा लंबी छलांग
IMF की रिपोर्ट में पता चला है कि 2029-30 में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने की लिस्ट में आगे आ रहा है। IMF के लेटेस्ट आंकड़े बताते हैं कि भारत 2028 तक ही दुनिया की टॉप 10 सबसे बड़ी इकोनॉमी की लिस्ट में तीसरा स्थान पर पहुंच जाएगा।
2029 में, भारत की जीडीपी लगभग 6,307 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है। 2024 के लिए भारत की जीडीपी 3,889 बिलियन डॉलर होने का अनुमान है। फिलहाल यह दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी इकोनॉमी है।
रिपोर्ट में बताया गया कि जर्मनी जो फिलहाल में दुनिया की टॉप 10 सबसे बड़ी इकोनॉमी की लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। मगर 2029 तक चौथे स्थान पर आ जाएगा। अक्टूबर 2024 में आए वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक एडिशन से पता चलता है कि जर्मनी की जीडीपी 2029 में लगभग 5,566 बिलियन डॉलर होगी। वहीं जापान 2029 तक दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी।
यह भी पढ़ें – Indian Army में भर्ती का इंतजार खत्म! UP के 13 जिलों में Agniveer Rally का शेड्यूल तय
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
9 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
11 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
11 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
14 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
18 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
20 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines