Q3 GDP Data: तीसरी तिमाही में 6.2% की रफ्तार से दौड़ी जीडीपी, अनुमान से कम फिर भी सुकून

India GDP growth Q3 2024-25: सरकार ने तीसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ के आंकड़े जारी कर दिए हैं। GDP के आंकड़े अनुमान से कुछ कम रहे हैं, लेकिन फिर भी सुकून देने वाले हैं।

Indian Economy

Indian Economy

विज्ञापन

Economic Recovery Gains Momentum: भारत की अर्थव्यवस्था अब रिकवरी मोड में आ गई है। वित्त-वर्ष 2024-25 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में भारत की GDP ग्रोथ 6.2% रही है। सरकार ने आज तीसरी तिमाही (Q3) के आंकड़े जारी करते हुए बताया कि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में देश की GDP ग्रोथ 6.2% की रफ्तार से दौड़ी है। हालांकि, अनुमान 6.3% का लगाया जा रहा था, फिर भी यह आंकड़ा सुकून देने वाला है। क्योंकि जुलाई-सितंबर तिमाही में विकास दर घटकर 5.4% रह गई थी, जो पिछले वित्त वर्ष के 8.2 प्रतिशत औसत से काफी कम है।

अनुमान से कुछ कम

GDP के आधिकारिक आंकड़े अनुमान स कुछ कम रहे हैं। रॉयटर्स के सर्वे में अनुमान जताया गया था कि एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत की GDP दिसंबर तिमाही में सालाना 6.3 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है। इसी तरह, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की रिसर्च में 2024-25 में जीडीपी ग्रोथ 6.3% रहने का अनुमान लगाया गया था।

विज्ञापन

फिर घटेगी EMI?

जर्मन ब्रोकरेज फर्म डॉयचे बैंक (Deutsche Bank) का अनुमान सटीक रहा है। उसने तीसरी तिमाही में भारत की जीडीपी ग्रोथ 6.2% रहने की उम्मीद जताई थी। इस ग्रोथ को बढ़ाने में ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार के साथ ही तीसरी तिमाही में निवेश गतिविधियों में आई तेजी की उल्लेखनीय भूमिका रही है। इसके अलावा, डॉयचे बैंक ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा अप्रैल में ब्याज दरों में 0.25% की कटौती का अनुमान जताया है, ताकि ग्रोथ को सपोर्ट मिल सके। अगर ऐसा होता है, लोन फिर सस्ते हो सकते हैं।

इस वजह से आई तेजी

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अप्रैल-जून 2024 में हुए आम चुनावों के कारण सरकार को बुनियादी ढांचा खर्च में कटौती करनी पड़ी, जिसने अर्थव्यवस्था की चाल को प्रभावित किया। जुलाई-सितंबर तिमाही में विकास दर घटकर 5.4% रह गई, जो पिछले वित्त वर्ष के 8.2 प्रतिशत औसत से काफी कम है। हालांकि, 2024 की अंतिम तिमाही में सरकारी व्यय में डबल डिजिट की वृद्धि हुई, जिससे आर्थिक वृद्धि में सुधार आया।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ