हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

India Post New Rule: 1 अगस्त से भारतीय डाक व‍िभाग बदल रहा है न‍ियम, डॉक्यूमेंट और पार्सल भेजने के लिए अब देने होंगे इतने रुपये

इंडिया पोस्ट ने 1 अगस्त से डॉक्यूमेंट और पार्सल के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. जानिए क्या हैं स्पीड पोस्ट के नए चार्ज और आपको कैसे मिलेगा फायदा.

विज्ञापन

India Post New Rules August 1: अगर आप भी डाकघर (Post Office) से जरूरी कागज, दस्तावेज या सामान भेजते रहते हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम की है. भारतीय डाक यानी इंडिया पोस्ट ने 1 अगस्त से पार्सल और डॉक्यूमेंट्स (दस्तावेजों) को लेकर बड़ा बदलाव कर दिया है.

अक्सर पोस्ट ऑफिस जाने पर यह समझ नहीं आता था कि किसी चीज को डॉक्यूमेंट मानकर बुक किया जाए या पार्सल मानकर. कई बार लोग साधारण कागजों के लिए भी ज्यादा पैसे दे आते थे. लेकिन अब इंडिया पोस्ट ने इन दोनों के बीच का फर्क बिल्कुल साफ कर दिया है.आइए समझते हैं कि नए नियमों से आपकी जेब और काम पर क्या असर पड़ेगा.

भारतीय डाक ने क्‍या क‍िए हैं बदलाव?

नए नियमों के मुताबिक, जिस भी सामान की कोई कमर्शियल वैल्यू (व्यापारिक कीमत) नहीं है, उसे डॉक्यूमेंट माना जाएगा. इसमें नीचे दी गईं चीजें शामिल हैं:

विज्ञापन

सरकारी और पर्सनल आईडी: आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी और ड्राइविंग लाइसेंस.

बैंक के कागज: बैंक पासबुक, चेकबुक, बैंक स्टेटमेंट, डेबिट/क्रेडिट कार्ड और वेलकम किट.

विज्ञापन

पर्सनल सामान: राखी के लिफाफे, ग्रीटिंग कार्ड्स या कोई भी निजी चिट्ठी.

वजन की लिमिट: 500 ग्राम तक का कोई भी गैर-व्यापारिक लिफाफा या पैकेट डॉक्यूमेंट की कैटेगरी में ही आएगा.

विज्ञापन

पार्सल किसे कहा जाएगा?
अगर आप कोई ऐसा सामान भेज रहे हैं जिसे बेचा जा सकता है, जिसकी कोई बाजारू कीमत है या जो कोई प्रोडक्ट/मर्चेंडाइज है, तो उसे अब सीधा पार्सल माना जाएगा.

यह बदलाव क्यों किया गया?
पहले पोस्ट ऑफिस के काउंटरों पर यह तय करना मुश्किल होता था कि कौन सा सामान पार्सल है और कौन सा डॉक्यूमेंट. इसकी वजह से ग्राहकों को अक्सर मजबूरी में पार्सल का ज्यादा चार्ज देना पड़ता था. अब इस नए नियम से सब कुछ पारदर्शी हो जाएगा और लोगों को बेवजह ज्यादा पैसे नहीं देने पड़ेंगे. बैंक, सरकारी दफ्तर और कंपनियों को भी इससे बहुत राहत मिलेगी.

विज्ञापन

स्पीड पोस्ट का नया रेट कार्ड (Speed Post Charges)
आम ग्राहकों (Retail Customers) के लिए स्पीड पोस्ट के रेट में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है.

24 घंटे वाली स्पीड पोस्ट सेवा:

विज्ञापन
  • 50 ग्राम तक के डॉक्यूमेंट के लिए लोकल डिलीवरी चार्ज 38 रुपये और देश में कहीं और भेजने के लिए 94 रुपये (+ GST) लगेगा.
  • 51 से 250 ग्राम के लिए charge 118 से 154 रुपये होगा.
  • 251 से 500 ग्राम के लिए charge 140 से 186 रुपये के बीच होगा.

48 घंटे वाली स्पीड पोस्ट सेवा: इसके रेट वजन और दूरी के हिसाब से 61 से 121 रुपये के बीच रखे गए हैं.

बता दें क‍ि फिलहाल 24 घंटे और 48 घंटे वाली यह सुपरफास्ट स्पीड पोस्ट सर्विस केवल 6 बड़े शहरों, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्‍नई और कोलकाता में ही शुरू की गई है. तो अब पोस्ट ऑफिस जाने से पहले आपको पता होगा कि आपका सामान डॉक्यूमेंट है या पार्सल. इससे काउंटर पर किसी तरह की बहस नहीं होगी और आपका काम भी फटाफट हो जाएगा.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola