हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

India Post Bonus 2026: रेलवे के बाद अब डाक कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 60 दिन के बोनस का ऐलान, जानें किसे कितने मिलेंगे पैसे

India Post Bonus Announcement: रेलवे के बाद अब इंडिया पोस्ट ने अपने नियमित कर्मचारियों, GDS और कैजुअल लेबर के लिए 60 दिन के बोनस का ऐलान किया है. जानिए बोनस कैलकुलेशन का फॉर्मूला और पात्रता की शर्तें.

विज्ञापन
रेलवे के बाद अब इंड‍िया पोस्‍ट ने डाकिया से लेकर GDS तक को 60 दिन का बोनस देने का ऐलान कर द‍िया है. (फोटो - PTI)

त्योहारों के इस सीजन में केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की खुशियों को दोगुना कर दिया है. हाल ही में भारतीय रेलवे के करीब 11.4 लाख कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस देने का बड़ा ऐलान किया गया था. अब ठीक उसी तर्ज पर इंडिया पोस्ट (India Post) ने भी अपने लाखों कर्मचारियों के लिए बोनस का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. डाक विभाग के इस फैसले से डाकिया (Postman), मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) से लेकर ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) तक के चेहरे खिल उठे हैं.

किन-किन कर्मचारियों को मिलेगा बोनस?

डाक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, बोनस का लाभ मुख्य रूप से तीन श्रेणियों (Categories) के कर्मचारियों को दिया जाएगा:

नियमित कर्मचारी (Regular Employees): मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS), ग्रुप सी (Group C) और नॉन-राजपत्रित ग्रुप बी (Non-Gazetted Group B) के कर्मचारियों को 60 दिनों के वेतन के बराबर प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) मिलेगा.

विज्ञापन

ग्रामीण डाक सेवक (GDS): नियमित रूप से अपनी सेवाएं दे रहे सभी ग्रामीण डाक सेवकों को एक्स-ग्रेशिया (Ex-gratia) बोनस दिया जाएगा.

कैजुअल कर्मचारी (Casual Labourers): पात्रता पूरी करने वाले फुल-टाइम कैजुअल कर्मचारियों और टेम्पररी स्टेटस वाले कर्मचारियों को एडहॉक (Ad-hoc) बोनस दिया जाएगा.

विज्ञापन

कैसे होगी बोनस की गणना?
अगर आप सोच रहे हैं कि बोनस का पैसा कैसे तय होगा, तो इसका गणित बहुत आसान है. बोनस कैलकुलेशन के लिए अधिकतम मासिक वेतन की सीमा 7000 रुपये तय की गई है. इसका मतलब यह है कि अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 7000 रुपये से ज्यादा भी है, तो भी बोनस की गणना 7000 रुपये को ही आधार मानकर की जाएगी.

मासिक वेतन (अधिकतम 7000 रुपये ) को बोनस के दिनों (60 दिन) से गुणा करके 30.4 से भाग (Divide) दिया जाएगा. यही नियम ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) पर भी लागू होगा. जो कर्मचारी 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के दौरान रिटायर हुए हैं, इस्तीफा दिया है या डेपुटेशन पर गए हैं, वे भी तय नियमों के तहत इस बोनस के हकदार होंगे.

विज्ञापन

रेलवे कर्मचारियों को मिला है 78 दिन का बोनस
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले केंद्र सरकार ने रेलवे के लगभग 11.4 लाख नॉन-गजेटेड कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के बोनस की मंजूरी दी थी. इसके लिए सरकार ने 2,009.61 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि तय की है. रेलवे में प्रति कर्मचारी अधिकतम 17,951 रुपये तक का बोनस दिया जा रहा है, जिसका लाभ ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, स्टेशन मास्टर, ट्रेन मैनेजर और प्वाइंट्समैन जैसे फ्रंटलाइन स्टाफ को मिल रहा है.

त्योहारों के समय मिला यह बोनस डाक विभाग और रेलवे के कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है. इससे न केवल कर्मचारियों का उत्साह बढ़ेगा, बल्कि त्योहारी खरीदारी से बाजार में भी रौनक देखने को मिलेगी.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola