भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव से वैसे तो शेयर बाजार बाहर निकल आया है, लेकिन एक खास सेक्टर के स्टॉक्स में आए उछाल ने सबका ध्यान आकर्षित किया है। डिफेंस सेक्टर के अधिकांश शेयर आज रॉकेट वाली रफ्तार से भागे हैं। दरअसल, यह माना जा रहा है कि भारत पड़ोसी पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए कोई बड़ी कार्रवाई कर सकता है। सैन्य कार्रवाई के विकल्प से भी अब तक कोई इंकार नहीं किया गया है। इस वजह से डिफेंस स्टॉक्स को बूस्ट मिला है।
किसमें, कितनी तेजी?
परास डिफेंस, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स, BEL, डेटा पैटर्न, कोचीन शिपयार्ड, मझगांव डॉक, एचएएल सहित अन्य डिफेंस स्टॉक में आज अच्छा-खास उछाल देखने को मिला। पारस डिफेंस का शेयर करीब 11% की उछाल हासिल कर चुका है। इसी तरह, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स में 8% से ज्यादा की तेजी आई है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) दोपहर तीन बजे के आसपास 2.25% मजबूत हो चुका था। डेटा पैटर्न में 7.31%, कोचीन शिपयार्ड 5.45%, मझगांव डॉक में 3.90% और HAL में 4.75% का उछाल आया है। शुरुआती कारोबार में ये स्टॉक्स इससे भी ज्यादा उछाल पर थे।
बढ़ रहा है तनाव
पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए हैं और आगे भी कड़ी कार्रवाई की उम्मीद है। यह भी माना जा रहा है कि भारत सर्जिकल स्ट्राइक जैसा कुछ बड़ा कर सकता है। वहीं, पाकिस्तान ने भी भारत के लिए अपनी हवाई सीमा को बंद कर दिया है और व्यापार पर पूरी तरह रोक लगा दी है। भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा (LoC) पर भी तनाव बना हुआ है। शनिवार और रविवार को बॉर्डर पार से कई बार युद्धविराम का उल्लंघन हुआ, जिसका भारत ने भी माकूल जवाब दिया। इस बीच, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी की है।
इस वजह से मिला बूस्ट
युद्ध या युद्ध जैसे हालातों में हथियार, गोला-बारूद की मांग बढ़ जाती है और ऐसे में उनके निर्माण में शामिल कंपनियों की कारोबारी गतिविधियों में तेजी आती है। इसी को ध्यान में रखते हुए डिफेंस स्टॉक्स में खरीदारी हो रही है। निवेशक इन स्टॉक्स को अपने पोर्टफोलियो का हिस्सा बना रहे हैं। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 500 इंडेक्स के टॉप-10 में से 6 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर डिफेंस सेक्टर के ही थे।
आगे कैसी रहेगी चाल?
डिफेंस स्टॉक्स वैसे भी पिछले कुछ समय से चर्चा में बने हुए हैं। यहां से ये कितनी तेजी से ऊपर जाएंगे, यह इस पर निर्भर करेगा कि भारत-पाक तनाव किस स्तर तक जाता है। यदि तनाव बढ़ता है, तो डिफेंस स्टॉक्स के चढ़ने की संभावना भी बनी रहेगी। वैसे, मोतीलाल ओसवाल HAL को लेकर बुलिश है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि रक्षा पूंजी व्यय में वृद्धि और आपूर्ति शृंखलाओं के स्थिर होने HAL मजबूत स्थिति में है। उसे उम्मीद है कि वित्त वर्ष 25-27 के दौरान कंपनी के राजस्व में उछाल आ सकता है। मोतीलाल ओसवाल के अनुसार, रक्षा क्षेत्र में HAL के शेयर अच्छी स्थिति में है और इसके भविष्य में बढ़ने की संभावना है।
यह भी पढ़ें – Tariff War में फंसी चीनी कंपनियों को आई भारत की याद, दोनों को इस तरह होगा फायदा!
संबंधित खबरें
अमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
53 mins ago2 दिन में सोना 6000 रुपये और चांदी 10,000 रुपये चढ़ी; देखें MCX के ताजा भाव
4 hrs agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
5 hrs agoसेंसेक्स में 1600 अंकों की बंपर छलांग, निफ्टी भी 24,300 के पार
7 hrs agoVisa सिस्टम होगा आसान, गृह मंत्रालय ने 70% तक घटाई फॉर्म की झंझट
7 hrs agoत्योहारों के बीच चीनी ने बिगाड़ा रसोई का बजट! 1 महीने में इतने बढ़े दाम
8 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
9 hrs agoसस्ता हो गया कच्चा तेल, पेट्रोल डीजल की नई रेट लिस्ट; चेक करें ताजा भाव
10 hrs agoक्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
1 day agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines