सबसे सस्ती मैन्युफैक्चरिंग लागत के मामले में भारत ने चीन को छोड़ा पीछे: रिपोर्ट

manu

नई दिल्ली: भारत के लिए अच्छी खबर है। एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि रेस में चीन और वियतनाम को भी पछाड़ते हुए भारत की सभी देशों में सबसे सस्ती मैन्युफैक्चरिंग लागत है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 85 देशों में से भारत समग्र सर्वश्रेष्ठ देशों की रैंकिंग में 31वें स्थान पर है। इसके अलावा, सूची ने भारत को ‘ओपन फॉर बिजनेस’ श्रेणी में 37 वें स्थान पर रखा। हालांकि, ‘open for business’ की उप-श्रेणी के तहत, भारत ने सबसे सस्ती मैन्युफैक्चरिंग लागत के मामले में 100 प्रतिशत स्कोर किया।

इस बीच, देश ने ‘favorable tax environment’ में 100 में से 16.2 और ‘not corrupt’ श्रेणी में 18.1 अंक हासिल किए हैं। साथ ही, राष्ट्र ने ‘आर्थिक रूप से स्थिर’ उप-श्रेणी में 9.9 स्कोर किया।

यूएस न्यूज एंड वर्ल्ड रिपोर्ट ने 73 विशेषताओं में 85 देशों का मूल्यांकन किया। इन विशेषताओं को 10 उप-श्रेणियों में बांटा गया था, जिनमें साहसिक, चपलता, उद्यमिता, व्यवसाय के लिए खुला, सामाजिक उद्देश्य और जीवन की गुणवत्ता शामिल है।

‘जीवन की गुणवत्ता’ खंड के तहत, भारत ने ‘आय समानता’ में 1.9 स्कोर किया है। कुल मिलाकर, स्विट्जरलैंड सबसे ऊपर है। वह जर्मनी, कनाडा, अमेरिका और स्वीडन से आगे है और सर्वश्रेष्ठ देशों की रैंकिंग में चार्ट में सबसे ऊपर है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ