पाकिस्तान में टूटते हैं TV, World Cup से भारत में होती है रिकॉर्ड तोड़ सेल
World Cup 2023 ने भारत की इकॉनमी को बढ़ाने का काम शुरू कर दिया है। टीवी बेचने वाली कंपनियों की सेल में रिकॉर्ड तोड़ ग्रोथ दिखी है।
Edited By News24 हिंदी

Photo Credit: Google
Edited By News24 हिंदी

Photo Credit: Google
World Cup 2023: पाकिस्तान में टूटते हैं TV, World Cup 2003 से भारत में होती है रिकॉर्ड तोड़ सेल, जी हां। भारत के अंदर टीवी की सेल में बंपर उछाल देखने को मिला है। हर दिन बिक्री रिकॉर्ड बनाती जा रही है। जैसा आप जानते हैं कि भारत में क्रिकेट को धर्म के रुप में जाना जाता है। और जब बात विश्व कप 2023 की आती है तो क्या ही कहने। इसी के मद्देनजर हर कंपनी के सेल में गजब का इजाफा देखने को मिला है।
Xiaomi, Sony, LG and Panasonic कंपनियों ने बताया है कि, ‘सेल में ये बढ़ोतरी विश्व कप की वजह से है। क्योंकि श्राद्ध के बावजूद भी लोग नई टीवी ले रहे हैं। सेल के साथ-साथ टीवी इंस्टॉल की डिमांड में इजाफा हुआ है। ऑर्डर इतने आ रहा हैं कि हम पूरे तक नहीं कर पा रहे हैं।’ कंपनियों ने ये भी कहा कि उनकी सेल ग्रोथ में 2-2.5 फीसदी का इजाफा हुआ है।
सबसे बड़ी बात ये है कि विश्व कप 2023(World Cup 2023) के चलते ग्राहक बड़ी टीवी की डिमांड कर रहे हैं। 55 इंच की एलइडी के लिए डिमांड 20 से 25 फीसदी बढ़ी है। इससे ये पता चलता है कि आने वाले समय में 50 इंच से नीचे की एलइडी हो सकता है बाजार से बाहर हो जाएं।
विश्व कप का फाइनल 19 नवम्बर को खेला जाएगा। यानी अभी भी 1 महीने से ज्यादा का समय बचा हुआ है। वहीं उम्मीद है कि भारतीय टीम इस विश्व कप में फाइनल तक का सफर तय करेगी, तो फिर से सेल का आंकड़ा काफी ऊपर जा सकता है। साथ में 15 अक्टूबर से नवरात्रि हैं तो फिर इतना तो कह ही सकते हैं कि कंपनियों की चांदी ही चांदी है। पिछले कई समय की सुस्ती को इस विश्व कप 2023 से दूर कर दिया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: