इकॉनमी के लिए खुशखबरी! जून 2026 में IIP ग्रोथ रेट बढ़कर 7.3% पर पहुंची; मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में भारी ग्रोथ

इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन इंडेक्स (IIP) देश में औद्योगिक गतिविधियों और प्रोडेक्शन की गति को मापने वाला एक प्रमुख मंथली इंडिकेटर है.

IIP
विज्ञापन

देश की इकॉनमी को लेकर राहत भरी खबर आई है. 2026 के जून महीने में भारत का इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन इंडेक्स (IIP) बढ़कर 7.3 फीसदी पर पहुंच गया है. मई 2026 में यह आंकड़ा 5.1 फीसदी दर्ज किया गया था. जून में दर्ज की गई यह बढ़त चालू वर्ष 2026 की सबसे मजबूत इंडस्ट्रियल रफ्तार को दर्शाती है.

क्या होता है IIP?

इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन इंडेक्स (IIP) देश में औद्योगिक गतिविधियों और प्रोडेक्शन की गति को मापने वाला एक प्रमुख मंथली इंडिकेटर है. इसे भारत की औद्योगिक अर्थव्यवस्था का ‘स्पीडोमीटर’ भी कहा जाता है, जो मुख्य रूप से तीन प्रमुख क्षेत्रों – माइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग और इलेक्ट्रिसिटी सेक्टर के परफॉर्मेंस को ट्रैक करता है.

विज्ञापन

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का शानदार परफॉर्मेंस

आंकड़ों के मुताबिक, जून 2026 में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में जबरदस्त सुधार देखा गया है. NIC के 2-डिजिट स्तर पर कुल 23 इंडस्ट्री ग्रुप में से 19 ग्रुपों ने जून 2025 की तुलना में पॉजिटिव ग्रोथ दर्ज की है. जून 2026 में सबसे ज्यादा योगदान देने वाले टॉप तीन सेक्टर इलेक्ट्रिकल उपकरणों का निर्माण (34.0% ग्रोथ), मोटर वाहन और ट्रेलरों का निर्माण (17.5% ग्रोथ) और फूड प्रोजेक्ट्स मैन्युफैक्चर्स (10.8% ग्रोथ) हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ