हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार का नया रिकॉर्ड, ऐतिहासिक 785 बिलियन डॉलर के पार! जानें आम आदमी की जेब पर इसका क्या पड़ेगा असर

India Forex Reserve News: RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 785.71 बिलियन डॉलर के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है. जानें इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड का आपकी जेब और रुपये की मजबूती पर क्या पड़ेगा असर.

विज्ञापन
India Forex Reserves: 785 बिलियन डॉलर के पार पहुंचा देश का विदेशी मुद्रा भंडार! जानें आम आदमी को क्या होगा फायदा (Photo Credit- AI)

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) इतिहास में पहली बार 785 बिलियन डॉलर (लगभग 785.71 बिलियन डॉलर) के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर गया है. ये आंकड़े भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को जारी क‍िए हैं. आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार 4 सितंबर 2026 को खत्‍म हुए हफ्ते में $44.90 बिलियन की सबसे बड़ी बढ़त दर्ज की गई है, ज‍िसके बाद भारत का व‍िदेशी मुद्रा भंडार लगभग 785.71 बिलियन डॉलर के स्‍तर पर पहुंच गया है. ये कमाल स‍िर्फ एक सप्ताह के भीतर हुआ है.

हालांक‍ि आम पाठकों के मन में ये सवाल आ सकता है क‍ि व‍िदेशी मुद्रा भंडार के बढ़ने से उनकी जेब पर क्‍या असर होगा? आइए आपको बेहद आसान भाषा में समझाते हैं:

आम आदमी की जेब और जिंदगी पर इसका क्या असर होगा?

इस बात को याद रखें क‍ि विदेशी मुद्रा भंडार किसी भी देश का इमरजेंसी फंड होता है. इसके मजबूत होने से रुपया मजबूत होता है. यानी जब देश के पास डॉलर और विदेशी मुद्रा का पर्याप्त भंडार होता है, तो भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले बेकाबू होकर गिरता नहीं है. इससे देश की करेंसी स्थिर रहती है.

विज्ञापन

क्या फिर से LPG सिलेंडर के लिए होगी मारामारी? गैस और तेल के ‘महासंकट’ से लड़ने के लिए कितना तैयार है भारत

इसका असर पेट्रोल-डीजल और आयात होने वाली चीजों की कीमत पर भी होता है. भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर कच्चा तेल (Crude Oil) और इलेक्ट्रॉनिक्स बाहर से खरीदता है. ऐसे में जब फॉरेक्स रिजर्व मजबूत होता है, तो इसकी वजह से इंपोर्ट महंगा नहीं होता और देश में महंगाई पर लगाम कसी रहती है.

विज्ञापन

दूसरी ओर व‍िदेशी मुद्रा भंडार के मजबूत रहने से देश में आर्थिक संकट जैसी स्‍थ‍ित‍ि नहीं बनती है. जैसे क‍ि श्रीलंका या पाकिस्तान में विदेशी मुद्रा खत्म होने से आवश्यक चीजों का अकाल पड़ गया था, भारत इस मामले में पूरी तरह सुरक्षित है. भारत के पास कई महीनों तक बिना किसी रुकावट के सामान आयात करने का बैकअप मौजूद है.

यही नहीं, इसका असर विदेशी निवेश और रोजगार पर होता है. विदेशी कंपनियां उसी देश में पैसा लगाती हैं जहां का फॉरेक्स रिजर्व मजबूत हो. इससे देश में नए प्रोजेक्ट आते हैं और युवाओं के लिए रोजगार (Jobs) के नए अवसर बनते हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola