डिजिटल पेमेंट की दुनिया में भारत ने एक और अनोखा मुकाम हासिल किया है। क्रेडिट मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म CheQ और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक ने मिलकर भारत का पहला LED पावर्ड को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। यह कार्ड न केवल दिखने में प्रीमियम है, बल्कि तकनीक के मामले में भी यह भारत के क्रेडिट कार्ड सेक्टर में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
क्या है इस कार्ड की खासियत?
इस कार्ड की सबसे बड़ी विशेषता इसका Tap-to-Pay LED फीचर है। जैसे ही आप किसी मर्चेंट आउटलेट पर पेमेंट के लिए कार्ड को टैप करेंगे, कार्ड के अंदर लगी LED लाइट जल उठेगी। इस कार्ड में कोई इंटरनल बैटरी नहीं है। यह POS मशीन के NFC (Near Field Communication) क्षेत्र से ऊर्जा लेकर जलती है। यह फीचर न केवल पेमेंट को इंटरैक्टिव बनाता है, बल्कि यह इस बात का संकेत भी देता है कि ट्रांजैक्शन सफलतापूर्वक प्रोसेस हो रहा है।
UPI सपोर्ट और रिवॉर्ड सिस्टम
यह कार्ड RuPay प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जिसे आप आसानी से अपने UPI ऐप (जैसे Google Pay, PhonePe) से लिंक कर सकते हैं और छोटे-बड़े भुगतान कर रिवॉर्ड पॉइंट्स कमा सकते हैं। इस कार्ड के जरिए मिलने वाले रिवॉर्ड्स CheQ Points के रूप में होंगे। इन्हें ट्रैक करना और रिडीम करना बहुत आसान है, जिससे पारंपरिक क्रेडिट कार्डों की जटिल रिवॉर्ड संरचना का झंझट खत्म हो जाएगा।
फीस और आवेदन प्रक्रिया
इस कार्ड के लिए आप 28 अप्रैल 2026 से CheQ ऐप के जरिए आवेदन कर सकते हैं। कार्ड की एनुअल फीस 499 रुपये है। अगर आप साल भर में 3 लाख रुपये खर्च करते हैं, तो यह फीस माफ कर दी जाएगी। LED वर्जन के लिए 999 रुपये का अतिरिक्त वन-टाइम चार्ज है, लेकिन CheQ ग्राहकों के लिए 31 मई 2026 तक इसे पूरी तरह माफ कर दिया गया है। कार्ड के साथ 695 रुपये की कीमत वाली EazyDiner मेंबरशिप मुफ्त मिलेगी।
क्यों खास है यह लॉन्च?
अभी तक CheQ केवल एक बिल पेमेंट प्लेटफॉर्म था, लेकिन अब इस लॉन्च के साथ कंपनी ने क्रेडिट कार्ड इंश्योरेंस, रिवॉर्ड्स और कॉमर्स के क्षेत्र में कदम रखा है। यह कार्ड 40 लाख से अधिक यूजर्स और 1.5 करोड़ क्रेडिट कार्ड डेटा के विश्लेषण के आधार पर तैयार किया गया है, ताकि ग्राहकों को एक आधुनिक और एकीकृत (Unified) अनुभव मिल सके।
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
13 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
14 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
14 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
15 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
15 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
15 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
15 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
17 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
18 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines