'100 देशों में इलेक्ट्रिक वाहन निर्यात करेगा भारत...', पीएम मोदी बोले- 6G पर भी चल रहा है तेजी से काम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘द इकनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम’ में एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि ‘इस साल के अंत तक भारत की अपनी खुद की सेमीकंडक्टर चिप बाजार में आ जाएगी। इसके साथ ही देश 6जी नेटवर्क का विकास भी तेजी से कर रहा है। यह पूरी तरह से मेड इन इंडिया होगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारत जल्द ही 100 देशों में इलेक्ट्रिक वाहन (EV) निर्यात करेगा।

PM Modi

Photo Credit- ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को घोषणा की कि 2025 के अंत तक भारत में बनी पहली सेमीकंडक्टर चिप बाजार में उपलब्ध होगी। इसके साथ ही, भारत 6G नेटवर्क पर तेजी से काम कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत जल्द ही 100 देशों में इलेक्ट्रिक वाहन (EV) निर्यात करेगा।

‘इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम’ में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ‘पहले भारत सेमीकंडक्टर बनाने का मौका चूक गया था, लेकिन अब हालात बदल गए हैं। आज भारत में सेमीकंडक्टर की फैक्ट्रियां लग रही हैं। इस साल के अंत तक ‘मेड इन इंडिया’ चिप बाजार में आएगी।’

6जी नेटवर्क की होगी शुरुआत

पीएम मोदी ने कहा कि कई दशकों पहले भारत सेमीकंडक्टर निर्माण में शामिल होने का मौका गंवा चुका था, लेकिन अब स्थिति बदल गई है। उन्होंने बताया कि ’50-60 साल पहले सेमीकंडक्टर निर्माण भारत में शुरू हो सकता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आज हमने इस स्थिति को बदल दिया है और भारत में सेमीकंडक्टर से जुड़े कारखाने बनने शुरू हो गए हैं।’ इस साल के अंत तक बाजार में आने वाली पहली ‘मेड इन इंडिया’ चिप इस बदलाव का हिस्सा है। इसके अलावा, 6जी तकनीक पर तेजी से काम चल रहा है, ताकि भारत वैश्विक तकनीकी प्रगति में आगे रहे।

100 देशों को इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्यात

पीएम मोदी ने इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) क्षेत्र में भी बड़ी उपलब्धि की बात कही। उन्होंने घोषणा की कि भारत अब अपने ईवी को 100 देशों तक निर्यात करने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि ‘दो दिन बाद, 26 अगस्त को इस संबंध में एक बड़ा कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है।’ यह कदम भारत को ईवी क्षेत्र में एक बड़े खिलाड़ी के रूप में स्थापित करेगा।

अच्छी होगी भारत की अर्थव्यवस्था

पीएम ने भारत की अर्थव्यवस्था की तारीफ करते हुए कहा कि ‘रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म’ के मंत्र के साथ भारत अब वैश्विक मंदी से उबरने में मदद कर सकता है। उन्होंने कहा कि ‘हम लोग ठहरे हुए पानी में पत्थर नहीं फेंकते। हम तेज बहती धारा को मोड़ने वाले लोग हैं।’ यह घोषणाएं भारत को तकनीक और उद्योग के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ