हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

न द‍िल्‍ली, न बेंगलुरु, ये शहर बना देश का पहला ब‍िना ट्रैफ‍िक लाइट वाला शहर; जानें कैसे कंट्रोल होता है ट्रैफ‍िक

चाहे आप क‍िसी भी शहर में रहते हों, आपको ट्रैफ‍िक स‍िग्‍नल तो जरूर म‍िलता होगा. लेक‍िन देश का एक ऐसा शहर भी है, जहां ट्रैफिक लाइट है ही नहीं. जी हां आपने ब‍िल्‍कुल ही पढ़ा है. आइये आपको इस शहर के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

India First City Without Traffic Lights: आप जरा सोच‍िए क‍ि आप किसी व्यस्त भारतीय शहर से गुजर रहे हों और आपको क‍िसी लाल बत्ती पर रुकने की जरूरत न पड़े. ये मजाक नहीं है और न ही कल्‍पना है. भारत के एक शहर में ऐसा हकीकत में हो रहा है. जी हां, राजस्‍थान का कोटा देश का पहला ऐसा शहर बन गया है, ज‍िसे ट्रैफिक-लाइट-फ्री शहर कहा गया है.

कौन है रोहिणी आचार्य के पत‍ि? जानें क्‍या करते हैं काम, क‍ितनी है कमाई?

कैसे संभव हुआ ये ?
दरअसल, कोटा के शहरी सुधार ट्रस्ट ने सड़कों को नया रूप दिया है. फ्लाईओवर बनाए और बिना सिग्नल के वाहनों को चलते रहने के लिए बेहतर समन्वय स्थापित किया है. नतीजा ये हुआ क‍ि ये एक ऐसा शहर बन गया है जहां आने जाने के ल‍िए तेज, साफ-सुथरा और आश्चर्यजनक रूप से शांत ट्रैफ‍िक है.

विज्ञापन

मोब‍िल‍िटी बनाए रखने के ल‍िए यहां दर्जनों फ्लाईओवर बनाए गए और अंडर पास तैयार क‍िए गए.

अपने कोचिंग सेंटरों के लिए जाना जाने वाला कोटा अब इस बात की नई कल्पना के लिए सुर्खियां बटोर रहा है कि भीड़ होने के बावजूद कैसे भारतीय शहर रुकने के बजाय व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ सकते हैं.

विज्ञापन

ऐत‍िहास‍िक फैसला! अमेरिका से LPG खरीदेगा भारत; क्‍या म‍िलती रहेगी रियायती दरों पर रसोई गैस?

क्‍या है असका असर?
ट्रैफ‍िक लाइट्स न होने के कारण शहर में न केवल एक्‍स‍िडेंट्स कम हुए, बल्‍क‍ि तेल की खपत भी कम हुई. इससे ट्रैवल टाइम‍िंग कम हुई और इससे पर्यावरण को भी फायदा हुआ.

विज्ञापन

दूसरे शहरों के ल‍िए ये एक अच्‍छा उदाहरण है और इसने ये साब‍ित कर द‍िया है क‍ि अगर समझदारी के साथ शहरी ड‍िजाइन और इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर में न‍िवेश क‍िया जाए तो ये ट्रेड‍िशनल ट्रैफ‍िक स‍िस्‍टम से बेहतर हो सकता है और इससे सुरक्षा में सुधार होगा.

कोटा में लाखों और हजारों की संख्‍या में छात्र रहते हैं. ट्रैफ‍िक फ्री शहर होने की वजह से उनका समय ट्रैफ‍िक में जाया नहीं होता.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola