भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम यानी UPI अब पूरी दुनिया में अपनी धाक जमा रहा है. दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में शामिल होने आए 40 से ज्यादा देशों के मेहमानों के लिए NPCI ने UPI One World वॉलेट सेवा शुरू की है. अब विदेशी पर्यटकों और प्रतिनिधियों को भारत में पेमेंट करने के लिए न तो भारतीय मोबाइल नंबर की जरूरत होगी और न ही लोकल बैंक अकाउंट की.
Gold Price Prediction: क्या 1 लाख रुपये से कम होगी सोने की कीमत? एक्सपर्ट्स ने की शॉकिंग भविष्यवाणी
क्या है ‘UPI One World’ और यह कैसे काम करता है?
यह एक प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट (PPI) वॉलेट है, जिसे विशेष रूप से विदेशी यात्रियों के लिए डिजाइन किया गया है.
बिना लोकल नंबर के रजिस्ट्रेशन: विदेशी मेहमान अपने देश के पासपोर्ट और वीजा के जरिए इस पर रजिस्टर कर सकते हैं.
कैश की झंझट खत्म: उन्हें अब भारी-भरकम कैश या फॉरेक्स कार्ड पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है. वे सीधे अपनी करेंसी या कार्ड के जरिए इस वॉलेट को टॉप-अप कर सकते हैं.
स्कैन और पे: इस वॉलेट के जरिए वे भारत के किसी भी दुकानदार (Merchant) को क्यूआर कोड स्कैन करके भुगतान कर सकते हैं.
India AI Impact Summit 2026: घर बैठे कैसे देखें LIVE? एंट्री के लिए क्या है नियम?
मेहमानों को कैसे मिलेगी यह सुविधा?
NPCI ने इस सेवा को बहुत ही आसान बनाया है:
टचपॉइंट्स: यह सेवा नई दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट और समिट वेन्यू (भारत मंडपम) के हॉल नंबर 14 में स्थित NPCI पैवेलियन पर उपलब्ध है.
CheqUPI ऐप: मेहमानों को ‘CheqUPI’ ऐप डाउनलोड करना होगा, अपनी बेसिक डिटेल्स भरनी होगी और एक सेल्फी वेरिफिकेशन के साथ अपना UPI PIN सेट करना होगा.
लिमिट: वे एक बार में 25000 रुपये तक लोड कर सकते हैं, जिसकी मंथली लिमिट 50000 रुपये रखी गई है.
बैलेंस रिफंड: सबसे अच्छी बात यह है कि यदि यात्रा के अंत में वॉलेट में पैसे बच जाते हैं, तो उन्हें वापस उनके ओरिजिनल पेमेंट सोर्स (विदेशी खाते) में ट्रांसफर किया जा सकता है.
क्यों खास है यह पहल?
NPCI की ग्रोथ एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सोहिनी रजोला के मुताबिक, यह सर्विस विदेशी मेहमानों को भारत के Made in India डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) का अनुभव करने का मौका देती है. यह न केवल ग्लोबल कनेक्ट को बढ़ावा देता है बल्कि यह भी दिखाता है कि भविष्य में क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट्स कितने आसान हो सकते हैं.
संबंधित खबरें
अदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
3 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
10 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
11 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
13 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
13 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
15 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
15 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
17 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
18 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines