India AI Impact Summit 2026: घर बैठे कैसे देखें LIVE? एंट्री के लिए क्या है नियम?

अगर आप घर बैठे इस महाकुंभ का हिस्सा बनना चाहते हैं या वहां जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह गाइड आपके काम की है. आइये आपको बताते हैं क‍ि कैसे लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. एंट्री के लिए क्‍या नियम है और एआई कोचिंग क्लास की पूरी जानकारी यहां देखें.

India AI Impact Summit 2026.jpg

एआई इम्‍पैक्‍ट सम‍िट 2026 आज से शुरू

दिल्ली के भारत मंडपम में आज से एआई का सबसे बड़ा उत्सव शुरू हो रहा है. दुनिया के दिग्गज जैसे सुंदर पिचाई, सैम ऑल्टमैन और बिल गेट्स इस समिट का हिस्सा बन रहे हैं. लेकिन आपके लिए इसमें क्या खास है और क्‍या आप भी इसका ह‍िस्‍सा बन सकते हैं? आइये आपको सारी जरूरी जानकारी देते हैं:

विज्ञापन

AI Summit लाइव कैसे देखें?

अगर आप दिल्ली में नहीं हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं. आप पूरे इवेंट को रीयल-टाइम में इन प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं:

विज्ञापन

YouTube: आधिकारिक चैनल पर सभी कीनोट स्पीच, पैनल डिस्कशन और एक्सपो टूर की लाइव स्ट्रीमिंग हो रही है.

विज्ञापन

JioTV और DD India: दूरदर्शन इंडिया और जियो टीवी ऐप पर भी विशेष सत्रों का सीधा प्रसारण किया जा रहा है.

Official App: गूगल प्ले स्टोर से India AI Impact Summit 2026 ऐप डाउनलोड करें, जहां आपको हर सेशन का लाइव अपडेट और वीडियो लिंक मिलेगा.

विज्ञापन

एंट्री के लिए क्या ‘डिजी यात्रा’ (DigiYatra) जरूरी है?
एंट्री को लेकर थोड़ा कंफ्यूजन है, जिसे हम साफ कर देते हैं. समिट में प्रवेश के लिए आपके पास आधिकारिक ऐप या वेबसाइट से प्राप्त QR कोड होना चाहिए. एंट्री पॉइंट्स पर भीड़ को कम करने और पेपरलेस वेरिफिकेशन के लिए DigiYatra या QR स्कैनिंग का विकल्प दिया गया है.

बता दें क‍ि 16 फरवरी को एंट्री थोड़ी सीमित है, लेकिन 17 फरवरी से 20 फरवरी तक एआई एक्सपो आम जनता (रजिस्टर्ड विजिटर्स) के लिए खुला रहेगा. गेट नंबर 4, 7 और 10 से एंट्री संभव है.

विज्ञापन

क्या इसमें AI कोचिंग क्लास भी होंगी?
जी हां, यह समिट सिर्फ भाषणों के लिए नहीं है. इसमें सीखने के लिए बहुत कुछ है:

YUVAi और Tinkerpreneur: स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए विशेष बूटकैंप और हैंड-ऑन सेशन आयोजित किए जा रहे हैं.

विज्ञापन

AI स्किलिंग सेशन्स: Future Skilling नाम के सत्रों में यह सिखाया जा रहा है कि कैसे एआई के दौर में नई नौकरियों के लिए खुद को तैयार करें.

मास्टरक्लास: इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स और टेक दिग्गज छोटे-छोटे वर्कशॉप और कोचिंग सेशन्स ले रहे हैं, जहां एआई टूल्स के इस्तेमाल और कोडिंग की बारीकियां समझाई जा रही हैं.

विज्ञापन

आज के मुख्य आकर्षण (16 फरवरी):
PM मोदी का संबोधन: प्रधानमंत्री द्वारा एआई एक्सपो का उद्घाटन.
Global Leaders: सुंदर पिचाई और सैम ऑल्टमैन जैसे दिग्गजों के विशेष सत्र.
AI For All: भारतीय भाषाओं में एआई के इस्तेमाल पर डेमो.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ