दिल्ली के भारत मंडपम में आज से एआई का सबसे बड़ा उत्सव शुरू हो रहा है. दुनिया के दिग्गज जैसे सुंदर पिचाई, सैम ऑल्टमैन और बिल गेट्स इस समिट का हिस्सा बन रहे हैं. लेकिन आपके लिए इसमें क्या खास है और क्या आप भी इसका हिस्सा बन सकते हैं? आइये आपको सारी जरूरी जानकारी देते हैं:
AI Summit लाइव कैसे देखें?
अगर आप दिल्ली में नहीं हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं. आप पूरे इवेंट को रीयल-टाइम में इन प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं:
YouTube: आधिकारिक चैनल पर सभी कीनोट स्पीच, पैनल डिस्कशन और एक्सपो टूर की लाइव स्ट्रीमिंग हो रही है.
JioTV और DD India: दूरदर्शन इंडिया और जियो टीवी ऐप पर भी विशेष सत्रों का सीधा प्रसारण किया जा रहा है.
Official App: गूगल प्ले स्टोर से India AI Impact Summit 2026 ऐप डाउनलोड करें, जहां आपको हर सेशन का लाइव अपडेट और वीडियो लिंक मिलेगा.
एंट्री के लिए क्या ‘डिजी यात्रा’ (DigiYatra) जरूरी है?
एंट्री को लेकर थोड़ा कंफ्यूजन है, जिसे हम साफ कर देते हैं. समिट में प्रवेश के लिए आपके पास आधिकारिक ऐप या वेबसाइट से प्राप्त QR कोड होना चाहिए. एंट्री पॉइंट्स पर भीड़ को कम करने और पेपरलेस वेरिफिकेशन के लिए DigiYatra या QR स्कैनिंग का विकल्प दिया गया है.
बता दें कि 16 फरवरी को एंट्री थोड़ी सीमित है, लेकिन 17 फरवरी से 20 फरवरी तक एआई एक्सपो आम जनता (रजिस्टर्ड विजिटर्स) के लिए खुला रहेगा. गेट नंबर 4, 7 और 10 से एंट्री संभव है.
क्या इसमें AI कोचिंग क्लास भी होंगी?
जी हां, यह समिट सिर्फ भाषणों के लिए नहीं है. इसमें सीखने के लिए बहुत कुछ है:
YUVAi और Tinkerpreneur: स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए विशेष बूटकैंप और हैंड-ऑन सेशन आयोजित किए जा रहे हैं.
AI स्किलिंग सेशन्स: Future Skilling नाम के सत्रों में यह सिखाया जा रहा है कि कैसे एआई के दौर में नई नौकरियों के लिए खुद को तैयार करें.
मास्टरक्लास: इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स और टेक दिग्गज छोटे-छोटे वर्कशॉप और कोचिंग सेशन्स ले रहे हैं, जहां एआई टूल्स के इस्तेमाल और कोडिंग की बारीकियां समझाई जा रही हैं.
आज के मुख्य आकर्षण (16 फरवरी):
PM मोदी का संबोधन: प्रधानमंत्री द्वारा एआई एक्सपो का उद्घाटन.
Global Leaders: सुंदर पिचाई और सैम ऑल्टमैन जैसे दिग्गजों के विशेष सत्र.
AI For All: भारतीय भाषाओं में एआई के इस्तेमाल पर डेमो.
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
8 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
10 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
11 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
14 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
17 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
19 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines