iPhone assembling in India : भारत में फोन निर्माता विदेशी कंपनियों के अच्छे दिन शुरू हो गए हैं। वित्त वर्ष 2023-24 में 7 में से एक आईफोन भारत में असेंबल हुआ। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने 14 बिलियन डॉलर (करीब 1165 करोड़ रुपये) के आईफोन भारत में असेंबल किए हैं। यह संख्या चीन में बन रहे आईफोन से करीब दोगुनी है। यह जानकारी ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में सामने आई है।
रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका की दिग्गज फोन निर्माता कंपनी एप्पल ने वित्त वर्ष 2023-24 में जितने आईफोन का प्रोडक्शन किया है, उसके 14 फीसदी फोन भारत में असेंबल हुए हैं। यानी 7 में से 1 फोन भारत में असेंबल हुआ है। एप्पल भारत में अभी आईफोन 12 से आईफोन 15 के मॉडल बना रहा है।
ताइवान की कंपनी का योगदान
भारत में एप्पल का जो भी प्रोडक्शन बढ़ा है, उसे ताइवान की दो कंपनियों फॉक्सकॉन टोक्नोलॉजी ग्रुप और पेगाट्रॉन कॉर्पोरेशन का बहुत बढ़ा योगदान है। रिपोर्ट के मुताबिक फॉक्सकॉन ने जहां 67 फीसदी आईफोन को असेंबल किया तो वहीं 17 फीसदी आईफोन पेगाट्रॉन ने असेंबल किए। बाकी के आईफोन का प्रोडक्शन कर्नाटक में स्थित विस्ट्रॉन कॉर्प प्लांट में हुआ है। यह प्लांट साल 2023 में टाटा ग्रुप के पास चला गया था।
चीन के साथ 36 का आंकड़ा
चीन के साथ एप्पल की तनातनी जग जाहिर हो चुकी है। यही कारण है कि एप्पल चीन से अपना कारोबार समेट रही है। वहीं भारत में कारोबार की बेहतर स्थितियों और मैन्युफैक्चरिंग हब को देखते हुए ही एप्पल ने आईफोन के निर्माण में भारत में कदम रखे हैं। ब्लूमबर्ग से जुड़े स्टीवन सेंग ने कहा कि चीन की टेक सप्लाई चेन काफी जटिल हो रही है।
यह भी पढ़ें : चीन में 24% गिरी एप्पल के IPhone की बिक्री, Huawei से कनेक्शन आया सामने, जानें क्यों घटा बिजनेस?
एप्पल ने भारत में खोले स्टोर
भारत में बेहतर संभावनाओं को देखते हुए ही कंपनी ने पिछले साल मुंबई और फिर में अपने स्टोर खोले थे। 2027 तक कंपनी का भारत में तीन और स्टोर खोलने का प्लान है।
संबंधित खबरें
उतार चढ़ाव के बीच करोड़ों का कारोबार, मुहूर्त ट्रेडिंग पर कैसा रहा बाजार?
9 hrs agoबिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
13 hrs agoदिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
1 day agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
1 day agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
1 day agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
1 day agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
1 day agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
1 day agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines