चीन में 24% गिरी एप्पल के iPhone की बिक्री, Huawei से कनेक्शन आया सामने, जानें क्यों घटा बिजनेस?

Apple IPhone Sale Record Downfall: चीन की स्मार्टफोन मार्केट में एप्पल के आईफोन की सेल गिर गिरती जा रही है। साल 2024 की पहली तिमाही में बिजनेस में गिरावट दर्ज की गई है। इससे कंपनी के शेयरों में भी कमी आई है। अमेरिका की कंपनी हुआवेई एप्पल को कड़ी टक्कर दे रही है, जिस कारण मार्केट में कंपनी की रैंक भी गिर गई।

Apple IPhone Sale Downfall In China

चीन में एप्पल के आईफोन की सेल घटती जा रही है।

Apple IPhone Sale Record Downfall in China: चीन में एप्पल के आईफोन की बिक्री घटती जा रही है। पिछले 6 हफ्तों में आईफोन की सेल में करीब 24 प्रतिशत की गिरावट आने का अनुमान लगाया गया है। इसकी वजह अमेरिका की कंपनी हुआवेई (Huawei) की बढ़ती लोकप्रियता बताई जा रही है।

विज्ञापन

एक रिपोर्ट के अनुसार, हुआवेई के प्रोडक्ट चीन के लोगों की पसंद बनते जा रहे है। कंपनी के प्रोडक्ट्स की सेल में 64% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे चीन में एप्पल के कारोबार में मंदी आ गई है। चालू तिमाही के लिए कंपनी का राजस्व अनुमानित आय से 6 बिलियन डॉलर कम था।

विज्ञापन

मार्केट की टॉप कंपनियों में चौथे नंबर पर आई एप्पल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, iPhone बनाने वाली कंपनी एप्पल के शेयर मंगलवार को 2.8% गिर गए। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों के दाम करीब 12 प्रतिशत गिर गए हैं। काउंटरप्वाइंट की रिपोर्ट के अनुसार, चीन की स्मार्टफोन मार्केट में एप्पल की हिस्सेदारी गिरकर 15.7% रह गई है।

विज्ञापन

कंपनी मार्केट के टॉप-10 ब्रांड में चौथे स्थान पर आ गई है, जबकि एक साल पहले कंपनी की रैंक सेकेंड थी और बाजार में हिस्सेदारी 19% थी। अब साल हुआवेई दूसरे स्थान पर पहुंच गई, क्योंकि इसकी बाजार में हिस्सेदारी एक साल पहले 9.4% थी और अब बढ़कर 16.5% हो गई है।

विज्ञापन

आईफोन पर डिस्काउंट ऑफर तक कंपनी को करना पड़ा

रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन में कुल स्मार्टफोन मार्केट की सेल में 7% की गिरावट आई है। काउंटरप्वाइंट के वरिष्ठ विश्लेषक मेंगमेंग झांग कहते हैं कि एप्पल को हुआवेई से कड़ी प्रतिस्पर्धा मिल रही है, जबकि ओप्पो, वीवो और श्याओमी जैसी कंपनियां एप्पल के सामने टिक नहीं पाई थीं।

विज्ञापन

Apple ने पिछले हफ्ते अलीबाबा के प्लेटफॉर्म Tmall पर फ्लैगशिप स्टोर्स के जरिए कुछ आईफोन के मॉडल्स पर 1,300 युआन ($180.68) की सब्सिडी देना शुरू किया था। कंपनी ने पिछले महीने ही अपनी आधिकारिक साइटों पर iPhone पर 500 युआन की छूट ऑफर की थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ