India’s Richest Women: भारत में अमीर लोगों की लिस्ट में महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। पहले बिजनेस जगत में सिर्फ पुरुषों का दबदबा था, लेकिन अब महिलाएं भी अपनी काबिलियत से अरबपति बन रही हैं। कई महिलाओं ने अपने दम पर या अपने परिवार के बिजनेस को संभालकर बेशुमार दौलत कमाई है। फोर्ब्स की रियल-टाइम बिलियनेयर्स रैंकिंग के मुताबिक, भारत की 5 सबसे अमीर महिलाएं अलग-अलग इंडस्ट्री से जुड़ी हैं स्टील, फाइनेंस, मैन्युफैक्चरिंग और रिटेल सेक्टर में इनका नाम ऊंचाई पर है। आइए जानते हैं भारत की टॉप 5 सबसे अमीर महिलाओं के बारे में, जिनकी दौलत हजारों करोड़ में है।
सावित्री जिंदल
सावित्री जिंदल, ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन हैं और भारत की सबसे अमीर महिला हैं। उनकी कुल संपत्ति 3.65 लाख करोड़ रुपये है। उनके पति, ओम प्रकाश जिंदल ने जिंदल स्टील एंड पावर कंपनी की शुरुआत की थी। उनके निधन के बाद सावित्री जिंदल ने कंपनी का विस्तार किया और इसे स्टील, बिजली उत्पादन और रियल एस्टेट जैसे कई क्षेत्रों में आगे बढ़ाया।
रेखा झुनझुनवाला
रेखा झुनझुनवाला, दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला की पत्नी हैं और भारत की दूसरी सबसे अमीर महिला हैं। उनकी कुल संपत्ति 76,840 करोड़ रुपये है। उन्होंने 29 से अधिक कंपनियों में निवेश किया है, जिनमें टाइटन, टाटा मोटर्स और क्रिसिल जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं। उन्हें अपने पति की शेयर बाजार की संपत्ति विरासत में मिली, जिससे वह एक महत्वपूर्ण निवेशक बन गईं।
विनोद राय गुप्ता
विनोद राय गुप्ता, हैवेल्स इंडिया के संस्थापक कीमत राय गुप्ता की पत्नी हैं और भारत की तीसरी सबसे अमीर महिला हैं। उनकी कुल संपत्ति 55,123 करोड़ रुपये है। हैवेल्स इंडिया 50 से अधिक देशों में अपना कारोबार करती है और इसकी 14 बड़ी मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्रियां हैं। अपने पति के निधन के बाद, उन्होंने कंपनी को आगे बढ़ाया और इसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
रेणुका जगतियानी
रेणुका जगतियानी दुबई स्थित लैंडमार्क ग्रुप की चेयरवुमन और CEO हैं। यह कंपनी उनके दिवंगत पति, मिक्की जगतियानी द्वारा स्थापित की गई थी। उनकी कुल संपत्ति 40,089 करोड़ रुपये है, जिससे वह भारत की चौथी सबसे अमीर महिला बन गई हैं। उन्होंने कंपनी के विस्तार में अहम भूमिका निभाई और इसे नई अंतरराष्ट्रीय मार्केट्स तक पहुंचाया।
अनु आगा
अनु आगा एक उद्योगपति और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह 1996 से 2004 तक थरमैक्स कंपनी की चेयरपर्सन रहीं। इसके बाद उन्होंने सामाजिक कार्यों की ओर रुख किया और ‘टीच फॉर इंडिया’ जैसी संस्था की सह-स्थापना की। उन्हें सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्तमान में उनकी कुल संपत्ति 40,089 करोड़ रुपये है।
संबंधित खबरें
RBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
2 hrs ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
5 hrs agoRBI के फैसले के तुरंत बाद खुशखबरी, FD पर मिलेगा 8.25% तक का तगड़ा ब्याज
5 hrs agoरेपो रेट बढ़ने के बाद बड़ा सवाल- क्या अभी घर या गाड़ी खरीदना टाल देना चाहिए?
6 hrs agoRBI के 0.25% रेपो रेट बढ़ाने से आपकी EMI कितनी बढ़ेगी? जानिए पूरा कैलकुलेशन
8 hrs agoRBI के फैसले के बाद संभला शेयर बाजार! सेंसेक्स-निफ्टी में घटी गिरावट
9 hrs agoH-1B वीजा नियमों को तोड़ना पड़ेगा महंगा, जुर्माने के साथ 10 साल तक का बैन!
9 hrs agoRBI का बड़ा झटका, रेपो रेट बढ़कर हुआ 5.50%, महंगे होंगे सभी तरह के लोन
9 hrs agoRBI MPC के फैसले से पहले बाजार पस्त! सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा गिरा
10 hrs agoप्रॉपर्टी के पेपर असली हैं या नकली? ऑनलाइन ऐसे चेक करें
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines