Income Tax Slab Changes: आज निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 (Union Budget 2026) पेश कर दिया है. बजट से सबसे ज्यादा उम्मीदें सैलरी पाने वाले, यानी इनकम टैक्स भरने वाले लोगों को थीं. उन्हें उम्मीद थी कि टैक्स स्लैब में इस बार बदलाव किए जा सकते हैं. लेकिन ऐसा नहीं किया गया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया है.
हालांकि भले ही इस बजट में स्लैब नहीं बदले, लेकिन सरकार का फोकस टैक्सपेयर की परेशानी कम करने पर है. इसलिए इनकम एक्ट जारी किया गया है. इस एक्ट के आने के बाद आपको बार-बार आयकर दफ्तर या नोटिसों की चिंता नहीं करनी पड़ेगी.
इनकम टैक्स स्लैब से जुड़ी मुख्य बातें:
स्लैब में कोई बदलाव नहीं :
नई और पुरानी, दोनों ही टैक्स व्यवस्थाओं में स्लैब और टैक्स दरें पिछले साल वाली ही बनी रहेंगी. इस बार कोई बदलाव नहीं हुआ है.
Gold Silver Rate: भरभराकर गिरे सोने और चांदी के दाम, आज खरीदारी का मौका; चेक करें लेटेस्ट रेट
नया ‘इनकम टैक्स एक्ट 2025’:
सरकार ने 60 साल पुराने कानून को बदलकर नया एक्ट लाने का ऐलान किया है, जो 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा. इसका मकसद टैक्स नियमों को आसान बनाना है. हालांकि नए एक्ट को लेकर पहले ही घोषणा की जा चुकी है.
ITR डेडलाइन:
संशोधित (Revised) इनकम टैक्स रिटर्न भरने की समय सीमा बढ़ाकर 31 मार्च कर दी गई है, जो पहले 31 दिसंबर थी.
Railways Rule: ट्रेन छूट जाए तो क्या उस टिकट पर दूसरी ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं?
TCS में राहत:
विदेश यात्रा के टूर पैकेज पर TCS को 5% से घटाकर 2% कर दिया गया है. साथ ही विदेश में शिक्षा और मेडिकल खर्च पर भी TCS अब सिर्फ 2% लगेगा.
हादसों में राहत:
मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल से मिलने वाले मुआवजे के ब्याज को अब टैक्स फ्री कर दिया गया है.
अभी कौन सा स्लैब लागू रहेगा:
₹0 – ₹4,00,000 तक 0%
₹4,00,001 – ₹8,00,000 तक 5%
₹8,00,001 – ₹12,00,000 तक 10%
₹12,00,001 – ₹16,00,000 तक 15%
₹16,00,001 – ₹20,00,000 तक 20%
₹20,00,001 – ₹24,00,000 तक 25%
₹24,00,000 से ऊपर तक 30%
संबंधित खबरें
जब अंबानी ने हर आम भारतीय को बनाया रिलायंस का पार्टनर, जानें पूरी कहानी
19 mins agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
1 hr agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
2 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
2 hrs ago5100 रुपये के पार पहुंची चीनी की कीमत, 6 दिन में 17% तक उछला रेट; जानें वजह
4 hrs agoRBI की सख्ती का कमाल! 3 दिनों में 94.92 पर पहुंचा रुपया, जानें वजह
4 hrs agoबीवी को पैसे गिफ्ट किए और उसने FD, सोना या शेयर में लगा दिया? जानें रूल
7 hrs ago8वें वेतन आयोग से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स! जानें कब आएगी रिपोर्ट
8 hrs ago210 रुपये की LPG सब्सिडी नहीं आ रही? जानें क्यों अटक रहा है पैसा
8 hrs agoधीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines