Income Tax Returns: वित्त वर्ष 2021-22 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न यानी ITR फाइल करने की आखिरी तारीख नजदीक आ चुकी है। इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2022 है। अगर ऐसे में आपने अब तक अपना रिटर्न दाखिल नहीं किया है तो जल्द से जल्द इस काम को निपटा लें। क्योंकि आयकर विभाग ने साफ कर दिया है कि इस साल इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की तारीख आगे नहीं बढ़ेगी।
राजस्व सचिव तरूण बजाज ने शुक्रवार को साफ-साफ कहा है कि सरकार आयकर रिटर्न भरने के लिए 31 जुलाई की समयसीमा बढ़ाने पर विचार नहीं कर रही है आयकर विभाग की सलाह है कि समय से अपना आईटीआर जरूर फाइल कर लें। यानी 31 जुलाई के बाद कोई राहत नहीं दी जाएगी। 31 जुलाई के बाद 1 अगस्त 2022 से IT रिटर्न दाखिल करने के लिए से लेट फीस का भुगतान करना होगा। अगर आप सही समय पर आईटीआर फाइल नहीं करते हैं तो 10,000 तक की पेनाल्टी देनी पड़ सकती है।
साथ ही राजस्व सचिव तरूण बजाज ने कहा कि 20 जुलाई तक वित्त वर्ष 2021-22 के लिये 2.3 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न भरे जा चुके हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। गौरतलब है कि इससे पिछले वित्त वर्ष 2020-21 के लिए करीब 5.89 करोड़ आयकर रिटर्न भरे गये थे। आपको बता दें कि पिछले साल सरकार ने रिटर्न भरने की समयसीमा 31 दिसंबर तक बढ़ाई थी। सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान लोगों को राहत देने के मकसद से पिछले दो वित्त वर्ष के दौरान आयकर रिटर्न भरने की समयसीमा बढ़ायी थी।
31 जुलाई को है रविवार
गौरतलब है कि आईटीआर फाइल करने की आखिरी तारीख में एक पेंच फंस रहा है। दरअसल, 31 जुलाई को रविवार है। यानी इस दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में टैक्सपेयर्स को अंतिम तारीख का इंतजार न करें। इसी सप्ताह पांच दिन के भीतर अपना आईटीआर फाइल कर दें।
देर से भरा रिटर्न तो देनी पड़ेगी पेनाल्टी
इनकम टैक्स रूल्स के तहत, अगर आपने तय तारीख के बाद यानी 31 जुलाई, 2022 के बाद और 31 दिसंबर, 2022 से पहले आयकर रिटर्न दाखिल किया तो 5,000 रुपये पेनल्टी फीस देनी होगी। लेकिन अगर टैक्सपेयर की सलाना टैक्सेबल इनकम 5 लाख रुपये से कम है तो 1,000 रुपये पेनल्टी फीस देनी होगी।
संबंधित खबरें
पहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
14 mins agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
3 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
4 hrs ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
19 hrs agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
20 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
23 hrs agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
1 day agoसीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में निवेश कर पाएं हर महीने 20500 रुपये, जानें
1 day agoकुछ मिनटों में फुल हुआ QIB हिस्सा, जानें GMP और IPO से जुड़ी 10 बड़ी बातें
1 day agoखाने का तेल फिर हो सकता है महंगा, जानिए क्या है असली वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines