What Happens If You Don’t File ITR : इस बार इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है। 31 जुलाई से पहले ITR फाइल करना जरूरी है। अगर आप आखिरी तारीख तक ITR फाइल नहीं करते हैं तो आपके ऊपर तगड़ा जुर्माना लग सकता है। साथ ही अगर कोई देनदारी बन रही है तो उस पर ब्याज भी देना होगा। यह रकम न चुका पाने की स्थिति में जेल भी हो सकती है।
हो सकती है यह कार्रवाई
1. लगता है 5000 रुपये तक का जुर्माना
आखिरी तारीख यानी 31 जुलाई तक ITR फाइल न करने पर 5000 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है। इनकम टैक्स की धारा 234F के अंतर्गत आपको जुर्माना देना पड़ सकता है। अगर आपकी सालाना इनकम 5 लाख रुपये तक है तो 1000 रुपये का जुर्माना लगता है। सालाना इनकम 5 लाख से ज्यादा होने पर जुर्माने की रकम बढ़कर 5000 रुपये हो जाती है। हालांकि इनकम अगर बेसिक छूट (2.50 लाख रुपये) से कम है तो किसी भी प्रकार का जुर्माना नहीं लगता।
2. नुकसान को कैरी फॉर्वर्ड करने का लाभ नहीं मिलता
देरी से ITR फाइल करने पर नुकसान को कैरी फॉर्वर्ड करने की सुविधा नहीं मिलती। दरअसल, काफी टैक्सपेयर्स ऐसे होते हैं जिन्हें निवेश में नुकसान होता है। ऐसे में वह अपने नुकसान को अगले साल की कमाई में जोड़कर टैक्स देनदारी कर लेते हैं। यह प्रक्रिया ही कैरी फॉर्वर्ड कहलाती है। इसका लाभ उन्हीं को मिलता है जो ITR समय से फाइल करते हैं।
समय से ITR फाइल न करने पर जेल भी हो सकती है।
3. टैक्स देनदारी पर देना पड़ता है ब्याज
इनकम टैक्स देरी से चुकाते हैं तो इनकम टैक्स की धारा 234A के अंतर्गत टैक्स देनदारी पर ब्याज देना पड़ता है। यह ब्याज एक फीसदी महीने की दर से लिया जाता है। मान लीजिए आपकी कमाई पर आपको 2 लाख रुपये का टैक्स चुकाना है। आप आखिरी तारीख तक टैक्स नहीं भरते हैं। बाद में आप 5 महीने बाद यानी दिसंबर में इनकम टैक्स फाइल करते हैं तो आपको 10 हजार रुपये का ब्याज चुकाना होगा। यह रकम आपकी देनदारी में जुड़ जाएगी जिससे आर्थिक बोझ बढ़ जाएगा।
4. जाना पड़ सकता है जेल
आखिरी तारीख निकलने और देनदारी न चुकाने पर आपको जेल भी हो सकती है। देनदारी के आधार पर जेल में 3 महीने से लेकर 7 साल तक रहना पड़ सकता है। सिर्फ जेल में रहने से ही काम नहीं चलता। जुर्माना भी लग सकता है। अगर इनकम टैक्स की देनदारी 25 हजार रुपये से ज्यादा है तो 6 महीने से लेकर 7 साल तक की जेल हो सकती है। वहीं अगर देनदारी 25 हजार रुपये से कम है तो 3 महीने से 2 साल तक की जेल हो सकती है।
यह भी पढ़ें : इनकम टैक्स भरना है? 7 तरह के होते हैं ITR फॉर्म, जानें आपके लिए कौन सा है सही
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
14 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
16 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
16 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
19 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
20 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
22 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
23 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
23 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines