TDS Return: आकलन वर्ष 2022-23 के लिए आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की अंतिम तिथि तेजी से पास आ रही है। इस बार बहुत तेजी से लोगों ने रिटर्न भरी है, लेकिन अभी भी कई करदाता ITR नहीं भर पाए हैं। हालांकि, जो लोग पहले ही अपना आईटीआर दाखिल कर चुके हैं, उन्हें आयकर विभाग ने रिफंड भेजने शुरू कर दिया है। जिन लोगों का टैक्स कटता है, उन्हें इंतजार है अपने TDS के आने का, लेकिन यहां सवाल यह कि TDS के पैसे आने में कितने दिन लगते हैं?
CBDT के अध्यक्ष नितिन गुप्ता ने कहा है कि आयकर विभाग द्वारा रिफंड जारी करने में लगने वाले औसत समय को काफी कम कर दिया गया है। गुप्ता ने सोमवार को कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 के लिए अब तक चार करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल किए गए हैं और उनमें से आधे से अधिक संसाधित हो चुके हैं और 80 लाख से अधिक लोगों को रिफंड भी जारी किए जा चुका है।
इतने दिनों में आएंगे पैसे
गुप्ता ने कहा, ‘हमने रिटर्न की प्रोसेसिंग में तेजी लाई है और रिफंड भी तेजी से जारी किया है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में रिटर्न की प्रोसेसिंग में लगने वाला औसत समय घटकर केवल 16 दिन रह गया है, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष 2021-22 में यह 26 दिन था।’ यानी रिटर्न फाइल करने के बाद 16 दिनों में TDS का पैसा आ जाना चाहिए।
इलेक्ट्रॉनिक टैक्स फाइलिंग के लिए वेबसाइट में प्रवेश करके और ‘रिफंड स्टेटस’ विकल्प का चयन करके, करदाता अपने रिफंड की चेक कर सकते हैं। आपको यह भी ध्यान रखना चाहिए कि, 31 जुलाई, 2023 की नियत तारीख के बाद ITR रिटर्न जमा करना नुकसानदायक हो सकती है।
आईटीआर रिफंड चेक करें
- इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाएं।
- अपनी उपयोगकर्ता आईडी, पासवर्ड, जन्म तिथि और कैप्चा कोड के साथ लॉग इन करें।
- ‘My Account’ सेक्शन पर जाएं।
- ‘रिफंड/डिमांड स्टेटस’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपको आपकी जानकारी मिल जाएगी, जैसे मूल्यांकन वर्ष, Status, रिफंड विफलता का कारण (यदि कोई हो), और भुगतान का तरीका शो होगा।
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास, अदाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से शुरू करेगा काम
10 hrs agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
13 hrs agoDA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! जनवरी 2027 तक 67% तक पहुंच सकता है महंगाई भत्ता
17 hrs agoPetrol Diesel Price Hike: आज से पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा! नायरा एनर्जी ने बढ़ाए दाम, जानिए नए रेट्स
17 hrs agoHome Loan EMI Hikes Alert: महंगा हो सकता है होम लोन! रिजर्व बैंक ने दिए रेपो रेट बढ़ाने के संकेत; जानिए कितनी बढ़ सकती है EMI
20 hrs agoVijay Mallya Case Update: "अभी भी 8752 करोड़ रुपये बाकी हैं" बॉम्बे हाईकोर्ट में SBI और बैंकों के कंसोर्टियम का बड़ा दावा
1 day agoFree LPG Cylinder on Diwali: खुशखबरी! दिल्ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस
1 day agoG7 देशों का बड़ा फैसला, 10 करोड़ बैरल तेल जारी करने पर हुए सहमत; क्या घटेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?
1 day agoDharavi Redevelopment Project: लोगों को पहले मिलेगा घर, सुरक्षित रहेंगे छोटे कारोबार- जानिए अदानी ग्रुप का धारावी मेकओवर विजन
1 day agoGold Silver Rate: क्या दिवाली तक 1.80 लाख से महंगा हो जाएगा सोना? जानिए क्या हैं आज के रेट्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines