वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए साल 2025 के बजट में 12 लाख रुपये तक की सालाना इनकम को टैक्स फ्री कर दिया है। इसके साथ ही 75,000 रुपये का स्टैंडर्ड डिडक्शन भी लागू किया गया है, जिससे कुल 12.75 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। यह फैसला मिडिल क्लास टैक्सपेयर्स के लिए एक बड़ा तोहफा है। लेकिन कई लोग इसको लेकर कंफ्यूज हैं कि आखिर उनकी 12.75 लाख रुपये तक की आय टैक्स फ्री कैसे होगी? आइए इसको समझने का प्रयास करते हैं।
न्यू टैक्स रिजीम में टैक्स स्लैब
न्यू टैक्स रिजीम के अनुसार, टैक्स स्लैब कुछ इस तरह से काम करेगा, यानी 0-4 लाख रुपये पर कोई टैक्स नहीं है। मगर 4 से 8 लाख रुपये पर 5% टैक्स और 8-12 लाख रुपये पर 10% टैक्स है। ऐसे में सवाल उठता है कि 12.75 लाख का टैक्स फ्री कॉन्सेप्ट कैसे काम करेगा।
0-4 लाख रुपये – कोई टैक्स नहीं
4-8 लाख रुपये – 5% टैक्स
8-12 लाख रुपये – 10% टैक्स
12-15 लाख रुपये – 15% टैक्स
15-20 लाख रुपये – 20% टैक्स
20-25 लाख रुपये – 25% टैक्स
25 लाख से अधिक – 30% टैक्स
12.75 लाख रुपये तक की आय टैक्स फ्री कैसे?
बता दें कि इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 87A के तहत सरकार टैक्स रिबेट देती है। यह न्यू टैक्स रिजीम में 60,000 रुपये तक की टैक्स देनदारी को माफ कर देती है। आइए इसका कैलकुलेशन समझते हैं।
0-4 लाख की इनकम – कोई टैक्स नहीं
4-8 लाख की इनकम – 5% टैक्स यानी 20,000 रुपये
8-12 लाख की इनकम – 10% टैक्स यानी 40,000 रुपये
कुल टैक्स देनदारी – 20,000 + 40,000 = 60,000 रुपये
अब, सेक्शन 87A के तहत 60,000 रुपये तक की टैक्स रिबेट मिल रही है, जिससे 12 लाख रुपये तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। अगर इसमें 75,000 रुपये का स्टैंडर्ड डिडक्शन जोड़ दें, तो 12.75 लाख रुपये तक की इनकम पूरी तरह टैक्स फ्री हो जाएगी।
कैसे मिलेगा टैक्स रिबेट का लाभ?
अगर आप इस टैक्स रिबेट का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा, जिसके बारे में हम यहां बताने जा रहे हैं।
इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करें। टैक्स रिबेट का लाभ पाने के लिए आपको समय पर अपना ITR दाखिल करना होगा। इसके साथ ही आपको अपने लिए सही टैक्स रिजीम चुनना होगा। बता दें कि यह छूट न्यू टैक्स रिजीम में ही उपलब्ध है। अगर आप ओल्ड टैक्स रिजीम चुनते हैं, तो यह लाभ नहीं मिलेगा। रिबेट ऑटोमैटिक लागू होगी, अगर आपकी टैक्स देनदारी 60,000 रुपये से कम है, तो रिबेट ऑटोमैटिकली लागू हो जाएगी और आपको कोई टैक्स नहीं देना होगा।
यह भी पढ़ें – Budget 2025: 12 लाख तक पर टैक्स नहीं, तो फिर 4-8 लाख पर 5% क्यों? समझें पूरा कैलकुलेशन
संबंधित खबरें
Jio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
5 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
5 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
7 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
8 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
8 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
9 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
11 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
12 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
13 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines