Income Tax Refund Status Checking Process: इनकम टैक्स दाखिल करने की ड्यू डेट 31 जुलाई निकल चुकी है, लेकिन अभी भी टैक्सपेयर्स के पास रिटर्न फाइल करने का मौका है। लेट फीस के साथ टैक्सपेयर्स द्वारा 31 दिसंबर तक रिटर्न फाइल किया जा सकता है। वहीं, जो लोग रिटर्न फाइल कर चुके हैं और वेरिफिकेशन प्रोसेस को भी अपना चुके हैं, लेकिन अभी तक उनके बैंक खाते में आईटीआर रिफंड के पैसे नहीं आए हैं तो वो कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके रिफंड स्टेटस चेक कर सकते हैं।
ये भी हो सकते हैं रिफंड लेट आने की वजह?
- आईटीआर का ई-वेरीफाई न होने पर भी रिफंड रुक सकता है।
- आईटीआर फाइल करते समय गलत डिटेल्स भर देना।
- विदेशी टैक्स क्रेडिट की जानकारी न देना।
- 26AS या AIS में जानकारी का मैच न होना।
- बैंक खाते का नाम, अकाउंट नंबर या अन्य जानकारी का गलत होना।
कैसे चेक करें इनकम टैक्स रिटर्न का रिफंड स्टेटस?
अगर आपको लगता है कि आपके द्वारा सभी जानकारी को सही से भरा गया है और काफी समय हो गया है लेकिन रिफंड के पैसे बैंक खाते में नहीं आए हैं तो इसके लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ऑनलाइन प्रक्रिया को अपनाकर रिफंड का स्टेटस चेक (Income Tax Refund Status Online) कर सकते हैं। आईटीआर रिफंड जारी हो गया है या नहीं, आप इसके बार में ऑनलाइन प्रक्रिया को अपनाकर चेक कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- ITR Filing: 5 कारणों से बैंक खाते में देरी से आ सकते हैं रिफंड के पैसे!
How to Check ITR Refund Status Online?
- आयकर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- ई-फाइलिंग पोर्टल पर लॉगिन या रजिस्टर करें।
- पैन कार्ड नंबर और पासवर्ड को एंटर कर लॉगिन करें।
- कैप्चा कोड को भी एंटर करें, जो डिस्प्ले पर शो हो रहा होगा।
- इसके बाद e-File ऑप्शन पर क्लिक करें।
- Income Tax Returns में “View Filed Returns” का ऑप्शन होगा, क्लिक करें।
- “View Details” पर क्लिक करने के बाद रिफंड स्टेटस की जानकारी हासिल कर सकेंगे।
इस तरह से आप रिफंड स्टेटस चेक कर सकेंगे। आईटीआर रिफंड जारी हुआ है या नहीं या फिर रिफंड आंशिक रूप से एडजस्ट किया गया है या फिर रिफंड को पूरा एडजस्ट या रिफंड फेल हो चुका है।
ये भी पढ़ें- आयकर विभाग से नहीं बच सकेंगे आप, रिफंड पाने के लिए किया गया ITR Filing में ‘घपला’
संबंधित खबरें
एक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
2 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
3 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
4 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
6 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
7 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
8 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
9 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
21 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines