Income Tax Refund Delay Interest Rate: हर साल करोड़ों भारतीय इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते हैं और रिफंड की उम्मीद में रहते हैं, लेकिन क्या होगा अगर आपका रिफंड समय पर नहीं आता? चिंता न करें, क्योंकि सरकार ने इस स्थिति से निपटने के लिए भी कुछ प्रावधान किए हैं। जी हां, सरकार आपको इस देरी के लिए ब्याज देती है। यह ब्याज हर महीने 0.5% यानी सालाना 6% की दर से दिया जाता है। यह ब्याज 1 अप्रैल से लेकर रिफंड मिलने की तारीख तक दिया जाता है। आइए जानते हैं कि अगर आपका इनकम टैक्स रिफंड देरी से आ रहा है तो आपको क्या करना चाहिए और आपको कितना ब्याज मिल सकता है।
कितना मिलेगा ब्याज?
सरकार आपको हर महीने 0.5% यानी सालाना 6% की दर से ब्याज देती है। यह ब्याज 1 अप्रैल से लेकर रिफंड मिलने की तारीख तक दिया जाता है लेकिन अगर आपको मिलने वाला रिफंड आपके कुल टैक्स के 10% से कम है, तो आपको कोई ब्याज नहीं मिलेगा।
क्यों होती है रिफंड में देरी?
- E-Verify न कराना
- इनकम टैक्स विभाग के ईमेल का जवाब न देना
- टीडीएस का न मिलना
- गलत बैंक अकाउंट नंबर या आईएफएससी कोड
- पैन कार्ड और बैंक अकाउंट में नाम अलग-अलग होना
- पैन को आधार से लिंक न कराना
ये भी पढ़ें : सिर्फ 15 हजार में लॉन्च होगा Motorola का तगड़ा फोन
कैसे चेक करें रिफंड स्टेटस?
आप घर बैठ कुछ ही मिनटों में रिफंड स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस https://tin.tin.nsdl.com/oltas/refundstatuslogin.html पर जाना होगा। यहां अब आपको अपना पैन नंबर और साल भरना है। अब इसमें कैप्चा कोड डालकर सबमिट करें। जिसके बाद आप यहां से सभी डिटेल्स चेक कर सकते हैं।
रिफंड में देरी हो तो क्या करें?
- ईमेल चेक करें: इनकम टैक्स विभाग की ओर से भेजे गए ईमेल को चेक करें।
- वेबसाइट पर जाएं: इनकम टैक्स विभाग की वेबसाइट पर जाकर अपनी फाइल का स्टेटस चेक करें।
- शिकायत दर्ज करें: इनकम टैक्स विभाग की वेबसाइट या टोल फ्री नंबर 1800-103-4455 पर शिकायत दर्ज करें।
संबंधित खबरें
एक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 hr agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
2 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
3 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
4 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
6 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
7 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
8 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
20 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines