Income Tax Notice Alert Update : बिना फाइन इनकम टैक्स भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई थी। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के मुताबिक 31 जुलाई तक 6.77 करोड़ से अधिक लोगों ने अपना आईटीआर दाखिल किया जो पिछले साल की तुलना में 53.67 लाख ज्यादा है। पिछले साल की समान अवधि में 5.83 करोड़ लोगों ने अपना इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल किया था। यानी इस साल 53.67 लाख लोगों ने पहली बार अपना आईटीआर भरा।
आईटीआर दाखिल होने के बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट लोगों के रिटर्न का मिलान कर उन्हें जहां ज्यादा कटे हुए पैसे वापस कर रही है। वहीं जिन लोगों का आईटीआर मिलान नहीं हो रहा है, मिसमैच हो या फिर कोई गड़बड़ी मिल रही है उन्हें नोटिस भेज रही है। जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग अबतक 22000 टैक्सपेयर्स को इस सिलसिले में नोटिस भेज चुकी है।
बताया जा रहा है कि आयकर विभाग फाइल किए गए इनकम टैक्स रिटर्न की प्रोसेसिंग जिन टैक्सपेयर्स के रिटर्न में उनके टैक्स स्टेटमेंट से अलग डीटेल मिली है, या फिर जो अमाउंट क्लेम किया गया है उसके गलत पाए जाने पर नोटिस भेजकर जवाब मांग रही है।
यह भी पढ़ें – SBI ने अपने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा, शुरू की ये खास सुविधा
दरअसल दो तरह के टैक्स स्टेटमेंट होते हैं। इसमें पहला Form16 और दूसरा Form 26AS। इनमें टैक्स पेयर्स का फाइनेंशियल रिकॉर्ड और ट्रांजैक्शन की डीटेल दर्ज रहती है। ऐसे में जब कोई भी व्यक्ति अपना सालाना आईटीआर फाइल करता है तो आयकर विभाग दोनों का मिलना करती है।
अगर दोनों के मिलान में कोई गड़बड़ी या फिर टैक्स डिडक्शन का क्लेम अधिक होता है तो आयकर विभाग नोटिस भेजकर उक्त व्यक्ति से और जानकारी की मांग करता है और रिवाइज्ड रिटर्न फाइल करने के लिए कहता है।
यह भी पढ़ें – महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आई एक और गुड़ न्यूज, जानें क्या
संबंधित खबरें
GST काउंसिल बैठक में कारोबारियों को राहत, अफसरों की सीमित हुईं शक्तियां
2 hrs agoAmazon ने फिर की छंटनी, भारत में भी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
6 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज को बड़ी खुशखबरी, CareEdge ने रेटिंग बढ़ाकर AA की
7 hrs agoFIIs की भारी बिकवाली से लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स 350 अंक टूटा
9 hrs ago27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर
11 hrs agoडॉलर में कमाई करने वाले YouTubers हो जाएं Alert! लागू हुआ नया नियम
12 hrs agoGoogle Pay और PhonePe से निकलेगा PF का पैसा, जानें कब लागू होगा नया नियम
12 hrs agoRBI का बड़ा फैसला, शेड्यूल्ड बैंक की लिस्ट से बाहर हुआ Paytm पेमेंट्स बैंक
13 hrs agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
1 day ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines