New Income Tax Rule: अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. केंद्र सरकार के प्रस्तावित New Income Tax Act 2026 के तहत टैक्स का बोझ कम होने वाला है. इसका सीधा मतलब है कि हर महीने आपकी सैलरी से कटने वाला टीडीएस (TDS) कम होगा और आपके हाथ में आने वाला पैसा बढ़ जाएगा. आइए जानते हैं उन 5 बड़े बदलावों के बारे में जो आपकी सैलरी बढ़ाने वाले हैं.
5 बड़े बदलाव, जिससे बढ़ेगी टेक होम सैलरी
12 लाख रुपये तक की आय अब टैक्स फ्री (New Tax Regime)
नए टैक्स रिजीम (New Tax Regime) को चुनने वालों के लिए सरकार ने राहत का दायरा बढ़ा दिया है. धारा 87A के तहत मिलने वाले रिबेट को बढ़ाकर 60,000 रुपये कर दिया गया है. इससे ये होगा कि अब 12 लाख रुपये तक की सालाना आय वाले लोगों को एक भी रुपया टैक्स नहीं देना होगा. इससे मध्यम आय वर्ग के लोगों की सालाना 25000 से 50000 रुपये तक की बचत होगी.
UPI One World: अब विदेशी मेहमान भी करेंगे ‘स्कैन और पे’! NPCI ने समिट से पहले लॉन्च की खास सर्विस
HRA के नियमों में बड़ा बदलाव (पुराने टैक्स रिजीम के लिए)
पुराने टैक्स रिजीम (Old Tax Regime) का इस्तेमाल करने वालों के लिए HRA (House Rent Allowance) के नियमों में ऐतिहासिक बदलाव किया गया है. अब दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई के साथ-साथ बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और अहमदाबाद को भी मेट्रो शहरों की श्रेणी में शामिल किया गया है. इन शहरों में रहने वाले कर्मचारी अब अपनी बेसिक सैलरी का 50% HRA क्लेम कर पाएंगे (जो पहले 40% था). इससे टैक्स योग्य आय काफी कम हो जाएगी.
Gold Price Prediction: क्या 1 लाख रुपये से कम होगी सोने की कीमत? एक्सपर्ट्स ने की शॉकिंग भविष्यवाणी
बच्चों की पढ़ाई और हॉस्टल अलाउंस में बंपर उछाल
दशकों पुराने अलाउंस की लिमिट को आखिरकार महंगाई के हिसाब से बढ़ा दिया गया है. पहले मिलने वाले मात्र 100 रुपये प्रति माह को बढ़ाकर 3000 रुपये प्रति माह (पर बच्चा) करने का प्रस्ताव है. Hostel Allowance को 300 प्रति माह की सीमा को बढ़ाकर सीधे 9000 रुपये प्रति माह किया जा रहा है. जिन कर्मचारियों के बच्चे पढ़ रहे हैं, उनकी टैक्स बचत में सालाना 50000 से ज्यादा का अंतर आ सकता है.
स्टैंडर्ड डिडक्शन (Standard Deduction)
सैलरीड कर्मचारियों के लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन का लाभ दोनों रिजीम में जारी रहेगा. चर्चा है कि इसे मौजूदा 75000 रुपये से बढ़ाकर 100000 रुपये तक किया जा सकता है, जिससे सीधे तौर पर आपकी टैक्सेबल इनकम 25000 रुपये और कम हो जाएगी.
ऑफिस से मिलने वाले गिफ्ट अब 15000 रुपये तक टैक्स फ्री
अभी तक कंपनी की तरफ से मिलने वाले 5000 रुपये से ज्यादा के गिफ्ट वाउचर टैक्स के दायरे में आते थे. नए ड्रॉफ्ट रूल्स में इस सीमा को बढ़ाकर 15000 रुपये कर दिया गया है. यानी अब दिवाली बोनस या रिवॉर्ड्स पर आपको टैक्स की चिंता कम होगी.
आपकी सैलरी पर क्या होगा असर?
विशेषज्ञों के अनुसार, इन बदलावों के कारण एक औसत सैलरीड कर्मचारी की सालाना टेक-होम सैलरी 25000 से 80000 रुपये तक बढ़ सकती है. हालांकि, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आप कौन सा टैक्स रिजीम चुनते हैं और आपकी सैलरी का स्ट्रक्चर क्या है.
संबंधित खबरें
सेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
22 mins agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
1 hr agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
3 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
4 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
15 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 day agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
1 day agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines