Income Tax Free State in India: हम सभी जानते हैं कि 31 जुलाई इनकम टैक्स फाइल (ITR File Last Date) करने के लिए आखिरी दिन है। इस काम को निपटा लेना हर उस व्यक्ति के लिए जरूरी है जो इनकम टैक्स के दायरे में आता है। इनकम टैक्स एक्ट 1916 के तहत इनकम टैक्स फाइल करना जरूरी है, लेकिन क्या आपको इस बात की जानकारी है कि भारत में ऐसा भी राज्य है जहां पर टैक्स चुकाने का कोई चक्कर ही नहीं है।
जी हां, भारत में एक राज्य ऐसा भी जहां के लोगों के टैक्स का भुगतान करना जरूरी नहीं है। वो टैक्स फ्री राज्य में रहने के कारण एक भी रुपया नहीं चुकाते हैं। इनकम टैक्स एक्ट के अंदर न आने के कारण भारत का एक राज्य टैक्स फ्री है, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
करोड़ों की कमाई के बाद भी नहीं चुकाना होगा टैक्स
भारत में सिक्किम (Sikkim) एकमात्र ऐसा राज्य है जहां के लोगों के लिए टैक्स चुकाना जरूरी नहीं है। भले ही यहां लोगों की कमाई सालाना करोड़ों रुपयों की क्यों न हो। इन्हें टैक्स के नाम पर एक भी रुपया नहीं चुकाना पड़ता है। सिक्किम एक ऐसा राज्य है जो टैक्स दायरे से बाहर है।
ये भी पढ़ें- 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये काम, वरना जाना पड़ सकता है जेल!
क्या है TAX Free State होने की वजह?
सिक्किम एक शर्त के कारण देश का इकलौता टैक्स फ्री राज्य बना हुआ है। दरअसल, साल 1975 में सिक्किम का भारत में विलय हुआ और उस समय ये शर्त रखी गई कि वो पुराने कानून को ही अपनाना चाहते हैं। अपना स्टेटस स्पेशल बनाए रखने के लिए सिक्किम ने आयकर अधिनियम की धारा 1916 को अपनाने से मना कर दिया था। इस शर्त को भारत ने मान भी लिया था जिसके कारण सिक्किम, इनकम टैक्स एक्ट 1961 की धारा 10 (26AAA) के तहत टैक्स मुक्त राज्य है। जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 372 (F) के अनुसार इनकम टैक्स से छूट हासिल है।
धारा 10 (26AAA) के तहत क्या है नियम?
धारा 10 (26AAA) के तहत सिक्किम का निवासी इनकम टैक्स के दायरे में शामिल नहीं किया जाएगा। भारत में सिक्किम के विलय से पहले जो लोग निवासी हैं उन्हें Section 10 (26AAA) के तहत टैक्स से छूट मिलती है। भले ही वो लोग Sikkim Subjects Regulations, 1961 के रजिस्टर में हिस्सा हो या न हो।
ये भी पढ़ें- Income Tax: पहली बार ITR फाइल करने वाले ये 5 बातें ध्यान रखें
संबंधित खबरें
धीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
7 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
10 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
11 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
12 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
16 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
18 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
19 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
21 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
22 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines