Income Tax Filing Easy Trick: हर साल जब ITR फाइलिंग का समय आता है तो लोगों के मन में सवाल खड़ा होता है कि इसे कैसे फाइल करें। संभव है कि आप इस काम के लिए किसी न किसी CA से संपर्क करते हैं। मगर सीए की मदद से ये काम करवाना भी आसान नहीं होता है। इस समय सीए की फीस और लोगों के बीच डिमांड दोनों बढ़ जाती है। मगर अब रिलायंस जियो के इस ऐप की मदद से आप घर बैठे आसानी से और कम पैसों में ITR फाइल कर सकेंगे। ये सुविधा ‘टैक्सबडी’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से दी जा रही है। आइए जानते हैं इस ऐप के बारे में और कैसे इससे ITR फाइल की जाएगी।
जियो का ये ऐप करेगा मदद
जियो का जियो फाइनेंस ऐप एक मोबाइल ऐप है, जिसे आपको अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करना होगा। इस ऐप में आपको ITR फाइलिंग के साथ, पोस्ट नोटिफिकेशन और सब्मिट होने का भी मैसेज आसानी से मिल जाएगा। दरअसल, जियो फाइनेंस ऐप ने अपने नए मॉड्यूल में दो खास फीचर्स शामिल करे हैं। अगर आप खुद टैक्स फाइल कर रहे हैं तो सिर्फ 24 रुपये में इसे कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें-अडाणी इंटरनेशनल स्कूल और ISSO आए साथ, स्कूलों में स्पोर्ट्स एजुकेशन को करेंगे मजबूत
24 रुपये में फाइल होगा ITR
इस ऐप की मदद से 24 रुपये में आईटीआर फाइल किया जा सकता है। आपको 24 रुपये का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। सिर्फ इतना ही नहीं अगर आपको इस पर कोई एक्सपर्ट की सलाह चाहिए तो आप 999 रुपये का प्लान भी ले सकते हैं। इसमें आपको एक्सपर्ट एडवाइस के साथ और भी जरूरी सुविधाएं मिल जाएंगी। ये प्लान उनके लिए लाभदायक होगा जो पहली बार ITR फाइलिंग प्रोसेस के लिए अप्लाई कर रहे हैं। 999 वाला पैकेज भी CA की फीस की तुलना में बजट फ्रेंडली है। फाइलिंग के बाद आप रिफंड को भी ट्रैक कर सकते हैं।
कैसे काम करेगा ऐप?
जियो फाइनेंस ऐप को इस्तेमाल करना काफी आसान है। आपको यहां वन बाय वन स्टेप ऑप्शन मिलते हैं, जिसे फॉलो करते हुए आप ऐप यूज करेंगे। हर एक स्टेप में आपको उसे इस्तेमाल करने का तरीका भी समझाया जाएगा। ये आपको सही टैक्स रिजाइम चेक करके फाइल करने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें-GST दरें बदलने के प्रस्ताव से शेयर मार्केट में आया उछाल, इन 26 स्टॉक्स पर विशेषज्ञों की नजर
संबंधित खबरें
अदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
3 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
10 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
11 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
13 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
13 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
15 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
15 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
17 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
18 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines