बिना CA के जियो के इस एप से करें ITR फाइल, 30 रूपये से भी कम खर्चें में होगा पूरा काम

Income Tax Filing Easy Trick: भारत के लोगों को हर साल जब ITR फाइल करनी होती है तो एक बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है कि आखिर कैसे इस काम को आसानी से करें? अगर आपने भी अब तक इसे नहीं भरा है तो टेंशन न लें जियो के इस ऐप की मदद से पूरे होंगे आईटीआर फाइलिंग के काम।

SOURCE- NEWS 24
विज्ञापन

Income Tax Filing Easy Trick: हर साल जब ITR फाइलिंग का समय आता है तो लोगों के मन में सवाल खड़ा होता है कि इसे कैसे फाइल करें। संभव है कि आप इस काम के लिए किसी न किसी CA से संपर्क करते हैं। मगर सीए की मदद से ये काम करवाना भी आसान नहीं होता है। इस समय सीए की फीस और लोगों के बीच डिमांड दोनों बढ़ जाती है। मगर अब रिलायंस जियो के इस ऐप की मदद से आप घर बैठे आसानी से और कम पैसों में ITR फाइल कर सकेंगे। ये सुविधा ‘टैक्सबडी’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से दी जा रही है। आइए जानते हैं इस ऐप के बारे में और कैसे इससे ITR फाइल की जाएगी।

जियो का ये ऐप करेगा मदद

जियो का जियो फाइनेंस ऐप एक मोबाइल ऐप है, जिसे आपको अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करना होगा। इस ऐप में आपको ITR फाइलिंग के साथ, पोस्ट नोटिफिकेशन और सब्मिट होने का भी मैसेज आसानी से मिल जाएगा। दरअसल, जियो फाइनेंस ऐप ने अपने नए मॉड्यूल में दो खास फीचर्स शामिल करे हैं। अगर आप खुद टैक्स फाइल कर रहे हैं तो सिर्फ 24 रुपये में इसे कर सकते हैं।

विज्ञापन

24 रुपये में फाइल होगा ITR

इस ऐप की मदद से 24 रुपये में आईटीआर फाइल किया जा सकता है। आपको 24 रुपये का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। सिर्फ इतना ही नहीं अगर आपको इस पर कोई एक्सपर्ट की सलाह चाहिए तो आप 999 रुपये का प्लान भी ले सकते हैं। इसमें आपको एक्सपर्ट एडवाइस के साथ और भी जरूरी सुविधाएं मिल जाएंगी। ये प्लान उनके लिए लाभदायक होगा जो पहली बार ITR फाइलिंग प्रोसेस के लिए अप्लाई कर रहे हैं। 999 वाला पैकेज भी CA की फीस की तुलना में बजट फ्रेंडली है। फाइलिंग के बाद आप रिफंड को भी ट्रैक कर सकते हैं।

कैसे काम करेगा ऐप?

जियो फाइनेंस ऐप को इस्तेमाल करना काफी आसान है। आपको यहां वन बाय वन स्टेप ऑप्शन मिलते हैं, जिसे फॉलो करते हुए आप ऐप यूज करेंगे। हर एक स्टेप में आपको उसे इस्तेमाल करने का तरीका भी समझाया जाएगा। ये आपको सही टैक्स रिजाइम चेक करके फाइल करने में मदद करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ