पिछले कुछ समय से लखनऊ का लुलु मॉल खबरों में है. अब इनकम टैक्स ने मॉल पर बड़ी कार्रवाई करते हुए इसके अकाउंट को ही सील कर दिया है. दरअसल, रिपोर्ट के अनुसार लखनऊ के लुलु मॉल पर 27 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया था, जिसका भुगतान समय पर नहीं करने की वजह से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने उसका बैंक अकाउंट सीज कर दिया है. बता दें कि इससे पहले भी ये मॉल विवादों में घिरा रहा है. जुलाई 2025 में एक महिला कर्मचारी ने मॉल के मैनेजर पर रेप, ब्लैकमेल और फिजिकल असॉल्ट के आरोप लगाए थे, जिसके बाद आरोपी को जेल भेजा गया था.
इस बीच, लुलु ग्रुप कई शहरों में अपनी ब्रांच बढ़ाने की योजना बना रहा है. इससे पहले फरवरी में, ग्रुप ने अपने बिजनेस एक्पैनशन प्लान की डिटेल्स शेयर की थीं, जिसके अनुसार ग्रुप महाराष्ट्र के नागपुर में एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है. लुलु ग्रुप के चेयरमैन अली ने कहा था कि कंपनी आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम और गुजरात के अहमदाबाद सहित कई शहरों में विस्तार की योजना बना रही है. अहमदाबाद में बनने जा रहा लुलु मॉल शहर के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल्स में से एक होगा.
यह भी पढ़ें : Gold Rate Today: सोने के दाम में एक बार फिर तेजी, आज इतना महंगा हो गया सोना
कौन है मॉल का मालिक ?
UAE-बेस्ड लुलु ग्रुप इंटरनेशनल के फाउंडर और चेयरमैन एम.ए. यूसुफ अली हैं. यह कंपनी भारत सहित दुनिया के कई देशों में हाइपरमार्केट और रिटेल चेन चलाती है. लुलु ग्रुप के भारत में कुल आठ मॉल हैं, जिनमें से पांच अकेले केरल में हैं. केरल के मॉल तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, पलक्कड़, कोझिकोड और कोट्टायम में हैं. तीन मॉल कर्नाटक के बेंगलुरु, उत्तर प्रदेश के लखनऊ और तेलंगाना के हैदराबाद में हैं. लुलु ग्रुप अपने मॉल हाइपरमार्केट ब्रांड के तहत चलाता है. हाइपरमार्केट के अलावा, लुलु ग्रुप कई रिटेल स्टोर भी चलाता है.
संबंधित खबरें
आज नहीं लागू हो रहा UPI मर्चेंट चार्जेस, जानें कब से लागू होगा नया नियम
55 mins agoकानपुर होकर दौड़ेगी पटना-दिल्ली वंदे भारत, जानिए बुकिंग और स्टेशन टाइमिंग
1 hr agoकनाडा में कभी बेचे थे बर्तन, अब 52878 करोड़ में बने IDBI बैंक के नए मालिक
2 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
3 hrs agoबीमारी, शादी, पढ़ाई, घर के लिए PF का पैसा निकालने के नए नियम लागू, जानें
4 hrs agoIDBI बैंक के निजीकरण पर लगी मुहर, आपके FD और लोन का क्या होगा? जानें
4 hrs agoLPG सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, जानिए डिटेल
5 hrs agoJio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
14 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
15 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines